Sania Mirza गईं भारत-पाक मैच देखने स्टेडियम? सोशल मीडिया पर आकर पूछा चौंकाने वाला सवाल

Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद भी दुबई में ही रहती हैं और फैन्स उनकी हर पोस्ट का इंतजार करते हैं। वह अपने चाहने वालों को खुद के बारे में अपडेट सोशल मीडिया के जरिये देती रहती हैं। इस बीच भारत और पाकिस्तान के चैम्पियंस ट्रॉफी मैच को लेकर सानिया के ऊपर नजरें थीं।

सानिया मिर्ज़ा दुबई में ही रहती हैं और वहीँ पर मुकाबला खेला जाना है। इसलिए फैन्स की नजरें थीं कि क्या वह भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में जाएंगी। भारत से कई बड़े नामी चेहरे वहां पहुंचे हैं। इनमें टीम इंडिया के क्रिकेटरों की पत्नियाँ और फ़िल्मी दुनिया के लोग हैं।

sania mirza

फैन्स को यह उत्सुकता थी कि सानिया मिर्ज़ा स्टेडियम जा सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और खुद ही सानिया ने अपने बारे में सोशल मीडिया पर एक अपडेट दिया। इसमें आज के दिन टीवी पर क्या देखा जा, इसके बारे में सजेशन माँगा गया। इससे साफ़ हो गया कि सानिया स्टेडियम नहीं गईं।

Sania Mirza ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

हालांकि सानिया को पता था कि भारत और पाकिस्तान का मैच है। इसलिए उन्होंने दोनों देशों के झण्डे के साथ एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि सन्डे को आपका क्या प्लान है दोस्तों। आज टीवी पर देखने के लिए आपके पास कोई दिलचस्प सजेशन है क्या?

Sania Mirza का किसे सपोर्ट

गौरतलब है कि भारत और पाक के मैच में सानिया मिर्ज़ा का समर्थन टीम इंडिया को ही रहता है, वह इस बारे में बता भी चुकी हैं। बात उस समय की है, जब शोएब मलिक और उनकी शादी टूटी नहीं थी और सब ठीक चल रहा था। उस समय उन्होंने कहा था कि मैंने किसी दूसरे देश के लड़के से शादी की, इसका मतलब यह नहीं कि खुद के देश से प्यार भूल गई हूँ। शोएब शतक जड़े लेकिन जीत टीम इंडिया की होनी चाहिए। मैं ऐसा चाहती हूँ कि जीत भारत के हो।

भारतीय टीम के कुछ पूर्व क्रिकेटर तो उनके दोस्त भी हैं। रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह दोनों उनके दोस्त हैं। कुछ मौकों पर देखा गया है, जब सानिया ने युवराज और उथप्पा को जन्मदिन विश किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+