Wimbledon 2024: कार्लोस अल्काराज इतिहास रचने से दो कदम दूर, फ्रेंच ओपन के बाद विंबलडन में मचाया तहलका

Wimbledon 2024: फ्रेंच ओपन जीतने वाले सबसे कम उम्र का प्लेयर बनने के बाद कार्लोस अल्काराज एक बार फिर से कोर्ट में अपने खेल से धमाका कर रहे हैं। कार्लोस अल्काराज विंबलडन में धांसू प्रदर्शन करते हुए बड़ी चुनौतियों को पार करने में सफल रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं।

अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एक बड़ी चुनौती पार कर ली और अगले चरण में जगह बना ली। उन्होंने सेमीफाइनल तक का रास्ता तय कर लिया है और खिताबी जीत की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फ्रेंच ओपनर टूर्नामेंट भी जीता है।

carlos alcaraz

विंबलडन के क्वार्टर फाइनल मैच में कार्लोस अल्काराज ने अमेरिका के टॉपी पॉल की चुनौती पार कर ली और उनको हराते हुए सेमीफाइनल तक का रास्ता तय कर लिया। हालांकि जीत दर्ज करने के लिए स्पेनिश खिलाड़ी को पसीना आया और मुकाबला काफी कड़ा रहा।

बारहवीं वरीयता प्राप्त पॉल को कार्लोस ने 5-7, 6-4, 6-2, 6-2 से पराजित कर दिया। हालांकि शुरुआत में पॉल ने कार्लोस की सर्विस तोड़ने में सफलता प्राप्त की और पहला सेट अपने नाम कर लिया था। इसके बाद कार्लोस ने धमाकेदार अंदाज में वापसी करते हुए पीछे मुड़कर नहीं देखा और सभी सेट्स अपने नाम किये।

सेमीफाइनल में कार्लोस की राह आसान नहीं होने वाली है। चौथे नम्बर के रुसी खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव से उनका मुकाबला होगा। पिछले वर्ष के विंबलडन में भी दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिला था। उस दौरान अल्काराज ने उनको पराजित कर दिया था। इस बार भी कड़ा मैच होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+