चर्चा में आए 'बैड बॉय' निक किर्गियोस, प्रैक्टिस के दाैरान गर्लफ्रेंड को किया KISS

Nick Kyrgios

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 की शुरूआत आज यानी कि 17 जनवरी से हुई। मेन्स सिंगल्स खिताब पर काैन कब्जा करता है, यह देखने लायक रहेगा। पिछली बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच इस बार बाहर हैं। वहीं राफेल नडाल, अलेक्जेंर ज्वेरेव पर नजरें रहेंगी। साथ ही टेनिस के 'बैड बॉय' कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के ही स्टार निक किर्गियोस भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। किर्गियोस 18 जनवरी को लियाम ब्रॉडी से भिड़ेंगे, लेकिन इससे पहले किर्गियोस अपनी गर्लफ्रेंड के चलते चर्चा में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें- BCCI ने दिया था खास ऑफर, लेकिन फिर भी नहीं माने कोहली, हुआ खुलासा

प्रैक्टिस के दाैरान गर्लफ्रेंड को किया KISS

प्रैक्टिस के दाैरान गर्लफ्रेंड को किया KISS

दरअसल, किर्गियोस ने प्रैक्टिस के दाैरान अपनी गर्लफ्रेंड कोस्टीन हत्जी को KISS किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। कोस्टीन इस बार किर्गियोस का समर्थन करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में उनके साथ हैं। सोमवार को किर्गियोस कोर्ट पर खूब पसीना बहाते हुए नजर आए। इस दाैरान उनकी गर्लफ्रेंड भी माैजूद थी। जब किर्गियोस प्रैक्टिस करने के बाद थोड़ी देर आराम करने के लिए बाहर बैठे तो उन्हें अचानक कोस्टीन पर प्यार आ गया। उन्होंने कोस्टीन को KISS करते हुए सबके सामने अपना प्यार दिखाया, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

कही ये बात

किर्गियोस ने तस्वीर शेयर कर बताया कि ऐसा कर उन्हें एनर्जी मिलती है। उन्होंने लिखा, ''यह सब एनर्जी के बारे में है।'' निक किर्गियोस इन दिनों अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ चर्चा में हैं। किर्गियोस की कई तस्वीरें कोस्टीन को प्यार करते हुए सामने आईं हैं। वहीं कोस्टीन भी उनके साथ काफी खुश दिखती हैं। सामने आई नई तस्वीर में कोस्टीन मास्क पहने हुए कोर्ट में किर्गियोस के साथ पहुंची थीं। साथ ही कोस्टीन ने चश्मा पहना हुआ था जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

महज इतने साल की है कोस्टीन

महज इतने साल की है कोस्टीन

बता दें कि किर्गियोस की गर्लफ्रेंड कोस्टीन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक शानदार व्लॉगर के रूप में जाना जाता है। दोनों के बीच एक महीने पहले ही रिलेशन बना था। इससे पहले किर्गियोस का चियारा पसारी के साथ 18 महीने तक रिलेशनशिप चला था। लेकिन बाद में चियारा ने कहा कि किर्गियोस का व्यवहार अच्छा नहीं है। चियारा से अलग होने के बाद किर्गियोस ने कोस्टीन का हाथ थामा है। कोस्टीन अभी 21 साल की हैं, जो देखने में बेहद हाॅट हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 17 हजार से ज्यादा फोलोअर्स हैं, जहां वह कई हाॅट तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं 26 साल के किर्गियोस अब कोस्टीन के साथ काफी खुश नजर आते हैं। दोनों की तस्वीरें भी एकसाथ सामने आईं थीं, जिससे महीने पहले अटकलें लगीं थी। लेकिन अब कंफर्म है कि कोस्टीन ने किर्गियोस का हाथ थाम लिया है। कोस्टीन ने अपने इंस्टाग्राम पर भी किर्गियोस के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+