Australian Open: कार्लोस अल्कराज धांसू वापसी के लिए तैयार, ये है ऑस्ट्रेलियन ओपन का पूरा शेड्यूल
Australian Open 2026: साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026, अब शुरू होने वाला है। मेलबर्न के नीले कोर्ट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सज चुके हैं। अगर आप भी टेनिस के दीवाने हैं, तो अगले दो हफ्ते आपके लिए नींद उड़ाने वाले होने वाले हैं। चलिए जानते हैं इस बार टूर्नामेंट में क्या कुछ खास है।
इस बार मुख्य ड्रॉ के मुकाबलों की शुरुआत 18 जनवरी से हो रही है। पूरे दो हफ्तों तक चलने वाले इस रोमांच का अंत 1 फरवरी को पुरुष एकल के फाइनल के साथ होगा। एक बार फिर से कार्लोस अल्कराज का धमाल देखने को मिलेगा।

इन तारीखों को कैलेंडर में मार्क कर लें (Australian Open 2026)
टूर्नामेंट के शुरुआती दौर 18 से 26 जनवरी तक चलेंगे। असली रोमांच 27 जनवरी से शुरू होगा जब क्वार्टर फाइनल की जंग छिड़ेगी। 29 और 30 जनवरी को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे, जबकि महिला फाइनल 31 जनवरी और पुरुष फाइनल 1 फरवरी को खेला जाएगा।
किन सितारों पर टिकी होंगी नजरें? (Australian Open 2026)
इस बार की सीडिंग काफी दिलचस्प है। पुरुष वर्ग में स्पेन के युवा सनसनी कार्लोस अल्काराज़ को नंबर-1 सीड दी गई है, जबकि पिछले साल के चैंपियन यानिक सिनर अपनी बादशाहत बचाने उतरेंगे। वहीं, महिला वर्ग में अरीना सबालेंका अपनी जबरदस्त ताकत के साथ टॉप सीड के रूप में चुनौती पेश करेंगी। 45 साल की दिग्गज वीनस विलियम्स को 'वाइल्ड कार्ड' के जरिए खेलते देखना भी एक अलग ही अनुभव होगा।
भारत में आप कहाँ देख पाएंगे लाइव? (Australian Open 2026)
अक्सर भारतीय फैंस को यह उलझन रहती है कि वे टेनिस कहाँ देखें। तो आपको बता दूँ कि टीवी पर इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। अगर आप काम के बीच में या सफर में मैच देखना चाहते हैं, तो SonyLIV ऐप आपके लिए बेस्ट है।
क्या है इस बार प्राइज मनी
सबसे बड़ी खबर तो इसकी इनामी राशि (Prize Money) को लेकर है। इस बार खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होने वाली है क्योंकि कुल बजट को बढ़ाकर 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दिया गया है। साथ ही, घरेलू स्टार निक किर्गियोस का केवल डबल्स में उतरना उनके फैंस के लिए थोड़ा भावुक पल हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications