ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में खत्म हुआ सानिया मिर्जा का सफर, मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टरफाइनल में मिली हार

Sania mirza
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। टेनिस के 4 सबसे बड़े ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में शामिल ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 का आयोजन इस समय मेलबर्न में किया जा रहा है, जहां पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके अमेरिकी पार्टनर राजीव राम ने मिक्स्ड डबल्स की कैटेगरी में हिस्सा लिया था। हाल ही में सानिया मिर्जा ने 2022 के सीजन को अपने करियर का आखिरी सीजन बताते हुए संन्यास लेने की पुष्टि की थी, जिसका मतलब है कि वो अपने करियर में आखिरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलती नजर आ रही थी। डबल्स में दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी सानिया मिर्जा ने अपने करियर का आखिरी ऑस्ट्रेलियन ओपन मैच बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी जेसन कुलर और जैमी फॉर्लिस के खिलाफ खेला।

मिक्स्ड डबल्स के इस क्वार्टर फाइनल मैच में सानिया मिर्जा और राजीव राम की भारतीय जोड़ी ने काफी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने अपने ड्रीम रन को जारी रखा और 2-0 से मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी जेसन कुलर और जैमी फॉर्लिस ने इस क्वार्टरफाइनल मैच में सानिया मिर्जा की जोड़ी को 6-4, 7-6 (7-5) से हराने का कारनामा किया।

और पढ़ें: आखिर क्यों IPL 2022 में लखनऊ की टीम ने राहुल, स्टॉयनिस और बिश्नोई के साथ किया करार, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

इस क्वार्टरफाइनल मैच के पहले सेट में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने शुरुआती दौर में दबदबा बनाया था लेकिन उन्हें इसमें जीत हासिल करने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ी। दूसरे सेट में सानिया और राम की जोड़ी 4-3 से आगे चल रही थी लेकिन फॉर्लिस-कुलर की जोड़ी ने जबरदस्त तरीक से वापसी करते हुए इसे 5-5 कर दिया। इस युवा जोड़ी ने अपनी नब्ज पर पकड़ बनाये रखी और दूसरे सेट को 7-6 से जीतकर इस ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

इससे पहले महिला डबल्स में सानिया मिर्जा और उनकी यूक्रेनियन साथी नाडिया किचनॉक को सॉल्वेनिया की तमारा जिडानसेक और काजा जुवान के हाथों पहले ही राउंड में 4-6, 6-7(5) से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद 6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा ने कहा कि अब उनका शरीर उतना साथ नहीं दे रहा और वो अपने परिवार को ज्यादा समय देने की ओर देख रही हैं। यही वजह है कि 2022 का सीजन उनके करियर का आखिरी सीजन होगा।

और पढ़ें: IPL 2022: लखनऊ की टीम ने किया नामकरण का दिखावा, निराश फैन्स ने किया जबरदस्त ट्रोल

पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में सानिया ने कहा था,'इसके पीछे कई सारे कारण हैं। मुझे लगता है कि मैं रिकवर होने में ज्यादा समय ले रही हूं। मेरा बेटा अभी 3 साल का है और मुझे लगता है कि उसके साथ ट्रैवल करने से मैं उसके लिये जोखिम बढ़ा रही हूं। दुर्भाग्य से महामारी ने आपको मजबूर कर दिया है कि आप अपना और अपने परिवार का ध्यान रखने पर ध्यान दें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+