VIDEO: 'मैं प्रेग्नेंट थी और लोगों ने मुझे', Sania Mirza की दर्द भरी दास्तां सुन टूटा जाएगा आपका भी दिल
Sania Mirza Latest Video: भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक एथलीट के जीवन में आने वाली कई तरह की चुनौतियों के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, एक खेल पुरस्कार समारोह के दौरान सम्मानित एथलीटों के बीच सानिया मिर्जा ने कुछ दिलचस्प बातों का जिक्र किया।
छलका सानिया का दर्द (Sania Mirza Latest Video)
इस समारोह को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे होस्ट कर रही थीं। इस दौरान सानिया मिर्जा ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि एक महिला एथलीट के लिए अभी भी पहचान बनाना काफी चुनौती भरा काम है। एक किस्सा याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह प्रेग्नेंट थी तो उनका वजन 20 किलो से ज्यादा बढ़ गया था। लेकिन उन्होंने खेल के मैदान पर वापसी करने की बात कही तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

'मैं प्रेग्नेंट थी और लोगों ने मुझे'
सानिया मिर्जा ने बताया कि जब उन्होंने कहा कि वह दोबारा टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगी तो लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। सानिया के मुताबिक लोगों ने कहा कि ये कैसी बात कर रही हो। ऐसा होना संभव नहीं है, अब तुम अपने घरेलू जीवन पर फोकस करो। इसके अलावा भी सानिया को कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। सानिया की कहानी सुन वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए थे।
सानिया ने मेंटल हेल्थ पर भी रखी दिल की बात
इसके अलावा सानिया ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में हार न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालती है। उन्होंने लक्ष्य सेन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने ओलंपिक में मेडल नहीं जीता तो हम सब दुखी थे, लेकिन जरा सोचिए उस दौरान उन पर क्या गुजरी होगी।
सानिया के अनुसार पहले मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा कम होती थी, जिससे हार से निपटना कठिन हो जाता था।
जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी फोकस सोशल मीडिया की चकाचौंध की तरफ भी बढी। बता दें कि खेल के दौरान खुद को अनावश्यक दबाव से बचाने के लिए एथलीट अक्सर सोशल मीडिया से अलग रहने का फैसला करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications