Sania Mirza ने बताया जिंदगी को खूबसूरत बनाने का तरीका, स्पेशल इंस्टा स्टोरी वायरल

Sania Mirza Latest News: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अब अपने बेटे के साथ अधिक से अधिक टाइम बिताती नजर आती हैं। तलाक के बाद से ही वह किसी न किसी बहाने खुद को बिजी रख रही हैं। सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वह अपनी निजी जिंदगी के पल अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं।

सानिया ने शेयर की इंस्टा स्टोरी (Sania Mirza Latest News)

सानिया मिर्जा से जुड़ी खबरों पर फैंस की दिलचस्पी भी काफी अधिक देखने को मिलती रही है। सानिया ने हाल ही में जिंदगी को सुंदर बनाने की बात कही है। उन्होंने एक स्पेशल इंस्टा स्टोरी शेयर कर बताया है कि अगर जिंदगी को खूबसूरत बनानी हो तो क्या करना चाहिए। सानिया ने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि दयालु बनें क्योंकि जब भी दयालुता किसी चीज़ का हिस्सा बन जाती है, तो वह उसे सुंदर बना देती है।

Sania Mirza 1

सानिया मिर्जा को लेकर कमेंट कर रहे हैं फैंस

सानिया मिर्जा के फैंस लगातार उन्हें लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट्स करते रहे हैं। सबसे अधिक लोग सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल करते हैं। तलाक के बाद से सानिया का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है। इस लिस्ट में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी नाम रहा है। लेकिन ये सभी खबरें महज एक अफवाह निकली है। सानिया तलाक के बाद से अपना पूरा फोकस अपने प्रोफेशनल लाइफ और अपने बेटे पर दे रही हैं।

सानिया मिर्जा का जबरदस्त रहा है करियर

बता दें कि सानिया मिर्जा ने महिलाओं के डबल्स और मिश्रित डबल्स में कुल 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। इनमें से 3 मिश्रित डबल्स और 3 महिला डबल्स में हैं। सानिया मिर्जा ने 2015 में महिला डबल्स में नंबर 1 की रैंकिंग प्राप्त की, जो कि एक बड़ी उपलब्धि थी। वह यह रैंकिंग पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। साल 2006 एशियाई खेलों में उन्होंने महिला डबल्स में गोल्ड मेडल जीता। यह उनके करियर का एक अहम मोड़ था। उन्होंने 2015 में वुमेंस डबल्स में विंबलडन और यूएस ओपन और 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+