'खुद को जाया कर लेंगे हम, मगर किसी के हिस्से नहीं आयेंगे', लंबे समय बाद सानिया मिर्जा के चेहरे पर आई मुस्कान
sania mirza share Instagram photo: पूर्व भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर नहीं कर रही थी। लेकिन सोमवार यानी 12 मई को सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें वह अपनी बहन अनम मिर्जा बेटी दुआ के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं।
सानिया मिर्जा ने शेयर की तस्वीर (sania mirza share Instagram photo)
सानिया मिर्जा इस तस्वीर में अपनी बहन की बेटी के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। सानिया मिर्जा के इस तस्वीर पर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल, तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा की लव लाइफ को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ गई है। एक यूजर ने लिखा कि खुद को जाया कर लेंगे हम, मगर किसी के हिस्से नहीं आयेंगे। यूजर का यह कमेंट सानिया पर तंज जैसा है।

सानिया मिर्जा की लाइफ में कौन?
क्योंकि सानिया के पूर्व पति शोएब मलिक पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी कर अपनी नई दुनिया बसा चुके हैं। लेकिन सानिया मिर्जा अभी भी सिंगल है। ऐसे में सानिया मिर्जा का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा भी जाता रहा है। जिसमें भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से लेकर कुछ बॉलीवुड स्टार भी रहे हैं। हालांकि, सानिया मिर्जा अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है।
कौन हैं सानिया की बहन अनम मिर्ज़ा
अनम मिर्ज़ा इमरान मिर्ज़ा की छोटी बेटी हैं। अनम ने हैदराबाद के नस्र स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर विमेन से मास कम्युनिकेशन और मीडिया स्टडीज में डिग्री हासिल की। अनम मिर्जा अपनी बड़ी बहन और भारतीय टेनिस दिग्गज सानिया मिर्जा के बहुत करीब हैं। सानिया मिर्ज़ा की बहन अनम मिर्ज़ा की पहली शादी अकबर रशीद से हुई थी।
उन्होंने 18 नवंबर, 2016 को हैदराबाद में एक शाही मुस्लिम शादी में शादी की। दो साल के वैवाहिक सुख के बाद, अनम और अकबर 2018 में अलग हो गए। अनम मिर्ज़ा की दूसरी शादी पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन से हुई थी। अनम मिर्ज़ा और मोहम्मद असदुद्दीन की एक बेटी है जिसका नाम दुआ है, जिसका जन्म 2022 में हुआ।












Click it and Unblock the Notifications