'तोड़ दिया, झकझोर दिया...', शोएब से तलाक पर अब छलका सानिया मिर्जा का दर्द, पोस्ट पढ़ आंखों में आ जाएंगे आंसू

Sania Mirza News: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी कर सानिया मिर्जा को गहरा दुख पहुंचाया है।

सानिया मिर्जा ने अब जाकर अपना दर्द बयां किया है। सानिया मिर्जा ने 2 फरवरी की सुबह अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है। जिसमें वह हाल ए दिल बयां कर रही हैं। सानिया का ये पोस्ट उनके फैंस को इमोशनल करने वाला है।

Sania Mirza

सानिया मिर्जा बोलीं- 'आपको झकझोरा, बदल दिया, तोड़ दिया है....'

सानिया मिर्जा ने लिखा है, ''आप अपनी जिंदगी में ऐसी हजारों चीजों से गुजरे हैं, जिनके बारे में लोग जानते भी नहीं हैं। आपने उन चीजों का अनुभव किया है जिन्होंने आपको झकझोर दिया है, आपको बदल दिया है, आपको तोड़ दिया है। आपको बनाया और सिखाया है कि जितना आपने सोचा था आर उससे और ज्यादा मजबूत बनें।''

सानिया मिर्जा बोलीं- 'तो अगली बार जब आपको कोई जज करे तो...'

सानिया मिर्जा ने आगे लिखा, ''...और इन सबके लिए आप वही हैं, जो आप हैं। तो अगली बार जब आपको कोई आपके जीवन के छोटे से हिस्से को देखकर जज करे तो...आप याद रखें कि आप असल में कौन हैं...? याद रखें कि आपने कितना कुछ पार किया है। जीवन में मुस्कुराएं और चलते रहें क्योंकि आपकों किसी के सामने कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है।''

Sania Mirza

सानिया मिर्जा ने आखिर में लिखा, ''आप पहले ही अपने आप को इतना साबित कर चुके हैं कि आप तूफानों में भी उलझे रहे और लोगों ने यह भी नहीं देखा कि आपने खुद को कैसे आगे बढ़ाया है।''

सानिया मिर्जा-शोएब मलिक का तलाक और विवाद

शोएब मलिक ने सना जावेद से अपनी तीसरी शादी को लेकर विवाद शुरू कर दिया है। शोएब मलिक ने अचानक सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया था। इसी के बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक का भी खुलासा हुआ। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी को करीब 12-13 साल हो गए थे।

अप्रैल 2010 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी हुई थी। कपल का एक बेटा इजहान भी है। इससे पहले शोएब की शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी।

अब शोएब मलिक ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह इस पूरे विवाद को संबोधित करने के लिए तैयार हैं। शोएब मलिक ने सना से शादी करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि 20 साल बाद भी, अगर कोई समझता है, तो उसे उसके अनुसार काम करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी हजारों चीजें हैं जिनके बारे में लोग सोचते भी नहीं हैं, लेकिन फिर भी वे किसी और के जिंदगी पर कमेंट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+