Saina Nehwal Caste: हैदराबाद से ओलंपिक तक लहराया भारत का परचम, हरियाणा की साइना की क्या है जाति?
Saina Nehwal Caste: साइना नेहवाल ने खेल जगत में भारतीय महिलाओं की कामयाबी की इबारत लिखी है। हरियाणा के हिसार में जन्मी साइना का परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया, ताकि वह बैडमिंटन की बेहतर ट्रेनिंग ले सकें। हैदराबाद से छोटे जिला स्तरीय टूर्नामेंट जीतने से शुरुआत कर वह ओलंपिक में मेडल लेकर आईं। देश की सबसे सफल महिला खिलाड़ियों में से एक ओलंपिक मेडल विजेता साइना ने बैडमिंटन से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
उनके संन्यास की खबर आते ही सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड भी कर रही हैं। लोग साइना की लव स्टोरी से लेकर उनकी जाति, राज्य और नेवटर्थ तक सर्च कर रहे हैं। चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहती हैं। हालांकि, वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं।

Saina Nehwal Caste: जाट समुदाय से हैं साइना नेहवाल
- साइना के नाम में लगा नेहवाल उनका गोत्र है और वह हरियाणा के जाट समुदाय से आती हैं। अब उनके बैडमिंटन से संन्यास की खबर ने खेल प्रेमियों को भावुक कर दिया है।
- साइना नेहवाल के पिता डॉ. हरवीर सिंह नेहवाल चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक थे। उनकी मां उषा रानी नेहवाल खुद हरियाणा की राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं।
- बेहतर प्रशिक्षण के लिए उनका परिवार बाद में हैदराबाद चला गया था। इसी शहर से साइना के करियर को नई दिशा मिली। अब वह अपने पूरे परिवार के साथ हैदराबाद में ही रहती हैं।
Saina Nehwal Career: ओलंपिक मेडल समेत जीते हैं कई अवॉर्ड
साइना नेहवाल का नाम भारत की सबसे सफल महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में महिला एकल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। विश्व चैंपियनशिप में 2015 में रजत और 2017 में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। राष्ट्रमंडल खेलों में उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। 2010 दिल्ली और 2018 गोल्ड कोस्ट में महिला एकल में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया। 2008 में BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली वह पहली भारतीय बनीं।
Saina Nehwal के नाम हैं और भी कई उपलब्धियां
अप्रैल 2015 में साइना नेहवाल विश्व की नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। ऐसा करने वाली वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी थीं। उन्होंने अपने करियर में 24 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते, जिनमें 11 सुपरसीरीज़ खिताब शामिल हैं। 2009 में इंडोनेशिया ओपन जीतकर वह BWF सुपरसीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।
भारत सरकार ने उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा है:
अर्जुन पुरस्कार (2009)
पद्म श्री (2010)
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (2009-10)
पद्म भूषण (2016)












Click it and Unblock the Notifications