World Athletics Championships: रोहित यादव ने रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे

रोहित यादव मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के क्लब में शामिल हो गए और पुरुषों की जैवलिन थ्रो फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

नई दिल्ली, 22 जुलाई: रोहित यादव मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के क्लब में शामिल हो गए और पुरुषों की जैवलिन थ्रो फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। वहीं एल्धोस पॉल शुक्रवार को ओरेगन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ट्रिपल जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने। रोहित यादव ने ग्रुप बी में 80.42 मीटर का थ्रो फेंका। वह ग्रुप बी में छठे स्थान पर और कुल 11वें स्थान पर रहे। उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा और आखिरी प्रयास में 77.32 मीटर का थ्रो ही कर पाए।

Rohit Yadav

पहले प्रयास में किया क्वालीफाई
गत चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 89.91 मीटर के साथ क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे पहले दिन में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 88.39 मीटर के शानदार पहले प्रयास के साथ अपने पहले विश्व चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। पदक के प्रबल दावेदार 24 वर्षीय नीरज ने गुरुवार को पुरुषों के भाला फेंक ग्रुप ए क्वालीफिकेशन राउंड की शुरुआत की और करियर के अपने तीसरे सर्वश्रेष्ठ थ्रो के लिए अपना भाला 88.39 मीटर पर भेजा। दो क्वालिफिकेशन राउंड ग्रुप में 83.50 मीटर या 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं।

फाइनल में 12 खिलाड़ी
रविवार 24 जुलाई 2022 को सुबह 7:05 बजे विश्व चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में पदक के लिए मुकाबला होगा। दोनों क्वालिफिकेशन ग्रुप से 83.50 मीटर की बाधा पार करने वाले या टॉप 12 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं। बता दें कि टोक्यों ओलंपिक में सोना लाने वाले नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 89.94 मीटर है। उन्होंने लंदन विश्व चैंपियनशिप 2017 में हिस्सा लिया था, लेकिन तब फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। वहीं साल 2019 में दोहा में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में वह स्वास्थ्य कारणों से नें खेल पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+