नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके उन्हें बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लिखा, प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें ना सिर्फ एक बेहतरीन एथलीट चैंपिॉयन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगह में उन्हें उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर आपको बधाई।

neeraj chopra

नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर दूर जैवलिन फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके साथ ही देश के इतिहास में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप मे गोल्ड मेडल जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

इससे पहले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला थ्रो फाउल हो गया था। लेकिन इसके बाद दूसरी कोशिश में नीरज ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

वहीं दूसरे पायदान पर पाकिस्तान के अरशद नदीम रहे, जिन्होंने 87.82 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चेक रिपब्लिक के याकूब वेदलेच ने 86.67 मीटर दूर भाला फेंककर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+