ओलंपिक में लिंगभेद विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप से लेकर एलन मस्क ने खोला मोर्चा, कह दी ये बात
Olympics Gender Row: पेरिस ओलंपिक 2024 में नया विवाद खड़ा हो गया है। जिस तरह से 25 वर्षीय अल्जीरियाई मुक्केबाज इमान खलीफ ने इटली की एंजेला कैरिनी को मात्र 46 सेकंड में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई उसको लेकर विवाद हो रहा है।
इससे पहले पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में ईमान खलीफ को अयोग्य करार दे दिया गया था। लेकिन जिस तरह से उन्हें पेरिस में प्रतिस्पर्धा करने के लिए हें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से स्वीकृति मिली उसको लेकर विवाद हो रहा है।

मैच के दौरान खलीफ ने दो शक्तिशाली मुक्के मारे जिससे कैरिनी की नाक टूट गई और कैरिनी को हार माननी पड़ी। मैच के दौरान कैरिनी खून से लथपथ थी। लेकिन मैच के बाद उन्होंने खलीफ की जीत को स्वीकार नहीं किया और हाथ मिलाए बिना चली गईं।
बाद में मीडिया से बात करते हुए कैरिनी ने कहा कि पहले मुक्के के बाद उन्हें बहुत दर्द महसूस हुआ, दूसरे मुक्के के बाद उन्होंने मैच नहीं खेलने का फैसला लिया और कहा कि यह मैच खेलना व्यर्थ है। अब इस पूरे विवाद पर दुनियाभर के लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दुनियाभर में इस घटना के बाद आक्रोश है।
अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। इटली की प्रधानमंत्री ने कहा कि निष्पक्षता को बढ़ावा देने के साथ हमें यह ध्यान देने की भी जरूरत है कि इस कोशिश के दौरान भेदभाव ना हो। एंजेला का मैच से खुद को अलग करना मुझे और भी दुखी करता है।
वहीं एलन मस्क ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महिलाओं के खेल में पुरुषों की मौजूदगी को गलत बताया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को उन्होंने शेयर करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया की पोस्ट में कहा गया कि महिलाओं के खेल में पुरुषों की जगह नहीं है।
वहीं इस घटना पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं महिलाओं के खेल से पुरुषों को दूर रखूंगा। ट्रंप के इस ऐलान का एलन मस्क ने भी समर्थन किया। बता दें कि इस घटना ने खेलों में लिंग और निष्पक्षता को लेकर अहम बहस छेड़ दी है।
मैच के बाद कैरिनी ने कहा कि यह अन्याय है। उनके कोच इमैनुअल रेंजिनी ने कहा कि कई लोगों ने कैरिनी को खेलिफ के खिलाफ खेलने से चेताया था। इटली में कई लोगों ने उनसे कहा था कि वह इस मैच में हिस्सा ना लें, वह आदमी है, यह खतरनाक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications