Neeraj Chopra की मां बोलीं, मेडल तो मेडल है गोल्ड हो या सिल्वर; इस खास डिश से होगा गोल्डन ब्वॉय का स्वागत

नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में हुई चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकते हुए रजत पदक जीता है।

नई दिल्ली, जुलाई 24: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। नीरज ने अमेरिका के यूजीन में हुए चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकते हुए रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाले वह पहले भारतीय हैं। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में कोई भी पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल बाद भारत ने मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा से पहले साल 2003 में अंजु बेबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता था। नीरज की इस जीत के बाद पानीपत में उनके घर पर जश्न का माहौल है।

Recommended Video

    Neeraj Chopra Silver Medal: Neeraj Chopra के जीतने पर खुशी से झूमा परिवार | वनइंडिया हिंदी *Sports
    मेडल तो मेडल होता है

    मेडल तो मेडल होता है

    महिलाएं जश्न में डूबी हुई हैं और खुशी से डांस कर रही हैं। नीरज चोपड़ा की मां भी इस जश्न में शामिल हैं। वहीं उनके घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा भी लगा हुआ है। मीडिया से बातचीत में नीरज की मां ने कहा कि, मैच के दौरान काफी घबराहट हो रही थी, लेकिन अब बहुत खुशी हो रही है। गोल्ड हो या सिल्वर मेडल तो मेडल ही है। नीरज जब लौटकर आएगा तो उसके लिए चूरमा बनाऊंगी। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए लिए भी नीरज पूरी मेहनत कर रह है, प्रैक्टिस अच्छी चल रही है। मेडल कोई सा भी लाए पर वह मेडल लेकर जरूर आएगा। सिर्फ हमे या हमारे परिवार को ही नहीं सारे देश को बेटे की जीत की खुशी है।

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशवासी जश्न में डूबे हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए ट्वीट कर लिखा, हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक द्वारा एक बड़ी उपलब्धि! World Championships में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

    रक्षा मंत्री ने दी बधाई

    रक्षा मंत्री ने दी बधाई

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नीरज को बधाई दी और ट्विटर पर लिखा, सूबेदार के शानदार प्रदर्शन से भारत में उत्साह की लहर। यूजीन में World Athletics Championships में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनकी कड़ी मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प के उत्कृष्ट परिणाम मिले हैं। हमें उस पर गर्व है।

    दो फाउल थ्रो किए

    दो फाउल थ्रो किए

    फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने पहला थ्रो फाउल किया, इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 82.39 मीटर लंबी दूरी का थ्रो फेंककर चौथे पायदान पर जगह बनाई। तीसरे प्रयास में नीरज ने 86.37 मीटर का थ्रो फेंक कर चौथे पायदान पर अपनी जगह को बनाए रखा। लेकिन चौथे प्रयास में नीरज ने 88.13 मीटर का थ्रो फेंककर तीसरे पायदान पर पहुंच गए थे। पांचवें प्रयास में नीरज चोपड़ा ने फाउल थ्रो फेंका जिसके चलते वह पांचवे पायदान पर खिसक गए, लेकिन बावजूद इसके वह सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। 90 मीटर से अधिक दूरी का थ्रो फेंककर एंडरसन पीटर्स ने गोल्ड मेडल जीता जबकि जैकुब वडलेच्ज ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+