World Athletics Championships 2022 के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा

नई दिल्ली, 22 जुलाई। ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। नीरज चोपड़ा ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में आसानी से जगह बना ली है। नीरज चोपड़ा ने 88.39 मीटर की दूरी पर जैवलिन फेंककर फाइनल में एंट्री की है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में जबरदस्त प्रदर्शन किया। क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में एंट्री की है। अब नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

neeraj

Recommended Video

    Neeraj Chopra की WAC फाइनल में एंट्री, देश के 3 खिलाड़ी मेडल के लिए खेलेंगे | वनइंडिया हिन्दी*Sports

    जिस तरह से क्वालिफिकेशन राउंड में अपने पहले ही प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 89.94 मीटर दूर जैवलिन फेंककर फाइनल में एंट्री की उसके साथ ही उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। नीरज 90 मीटर से सिर्फ 6 सेंटीमीटर चूक गए। नीरज चोपड़ा के कोच डॉक्टर के बारटोनिट्ज ने बताया की उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी तकनीक है। जिस तरह से अपने पहले ही प्रयास में नीरज चोपड़ा ने फाइनल का टिकट हासिल किया उसने इसे काफी आसान बना दिया।

    जैवलिन थ्रो की बात करें तो इसमे पैरों की भूमिका काफी अहम होती है, जिस तरह से दौड़ते हुए आने पर पूरी ताकत को पैर से हाथ में ट्रांसफर की जाती है वही इस खेल की सबसे बड़ी ताकत है। जैवलिन फेंकने वाले को अपने टखने की ताकत पर ध्यान केंद्रित करना होता है, अपने नितंबों के मूवमेंट पर नियंत्रण रखना होता है और अंत में कंधों का सटीक इस्तेमाल अहम भूमिका निभाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+