WWE लीजेंड केविन नैश के बेटे ट्रिस्टन नैश का 26 साल की उम्र में निधन
WWE सुपरस्टार केविन नैश के बेटे ट्रिस्टन नैश (WWE Superstar Kevin Nash's son Tristen Nash) का हाल में ही 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। हॉल ऑफ फेमर केविन नैश अपने बेटे के साथ नए पॉडकास्ट पर काम कर रहे थे उसके बाद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।

इस बात की जानकारी ट्विटर पर मिली है और नैश के परिवार की प्राइवेसी में दखल ना देने का अनुरोध किया गया है। एक अकाउंट से मिली सूचना इस तरह से थी- केविन और तमारा नैश की ओर से, मुझे यह दुर्भाग्यपूर्ण जानकारी देनी होगी कि उनके बेटे ट्रिस्टन नैश की दुखद मृत्यू हो गई है, उनकी उम्र 26 साल थी।
ट्रिस्टन हाल में केविन नैश के साथ एक पॉडकास्ट पर काम कर रहे थे और दोनों आपस में एक दूसरे के साथ अपने समय का लुत्फ उठा रहे थे। नैश फैमिली ने आप लोगों से उनकी प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है।
फिलहाल ट्रिस्टन की मौत के कारण की जानकारी नहीं मिली है लेकिन ये घटना WWE के दिग्गजों और फैंस के लिए हैरानी भरी है। नैश के पुराने साथी और WWE आइकन माइक फोली ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए कहा- हे भगवान ये भयानक खबर है। मेरा दिल केविन नैश और उनके परिवार के लिए भर आया है। प्रार्थना करता हूं कि ट्रिस्टन के साथ आपकी यादें आपको थोड़ी राहत देने का काम करेंगी। RIP ट्रिस्टन नैश।












Click it and Unblock the Notifications