Women's World Boxing Championships Final: कब और कहां देखें निखत जरीन और लवलीना बोरगोहेन का मैच
Women's World Boxing Championships 2023 Final में आज भारत की झोली में दो और गोल्ड मेडल आ सकते हैं क्योंकि फाइनल मैच में निखत जरीन और लवलीना बोरगोहन दो अलग-अलग मुकाबलों में उतर रही हैं।

महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2023 (IBA Women's World Boxing Championships) में भारत को कल यानी 25 मार्च की शाम दो गोल्ड मेडल मिले जब हरियाणा के बॉक्सिंग हब भिवानी से आने वाली नीतू घंघास ने 48kg भारवर्ग में मंगोलियाई प्रतिद्वंदी को मात दी। ऐसे ही 81kg भार वर्ग में हरियाणा के ही हिसार से आने वाली स्वीटी बोहरा ने चाइना की बॉक्सर को हराकर फाइनल मैच जीता।
वूमेन वर्ल्ड बॉक्सिग चैम्पियनशिप फाइनल- Women's World Boxing Championships Final
आज (26 मार्च) भी भारत के पास दो गोल्ड और आ सकते हैं क्योंकि 2022 विश्व चैंपियन, निखत जरीन (Nikhat Zareen) लाइट फ्लाईवेट (48-50 किग्रा) कैटेगरी में 2022 एशियाई चैंपियनशिप विजेता वियतनाम की गुयेन थी टैम से भिड़ेंगी। आज ही भारत की एक और स्टार बॉक्सर और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) का मुकाबला 75 kg कैटेगरी में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज कैटलीन पार्कर से होगा।
Nikhat Zareen का महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2023 में सफर-
निखत जरीन के अब तक के सफर पर नजर डालें तो उन्होंने राउंड ऑफ 64 में अनाखानिम इस्माइलोवा (अजरबैजान) को हराया, राउंड ऑफ 32 में रौमेसा बौलाम (अल्जीरिया) को 5-0 से मात दी। फिर राउंड ऑफ 16 में फातिमा हेरेरा (मेक्सिको) को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में चुथमत रक्सैट (थाईलैंड) ) को 5-2 से हर दिया। इसके बाद निखत ने पिछले मुकाबले में सेमीफाइनल मैच में इंग्रिट वेलेंसिया (कोलंबिया) 5-0 को मात देकर खिताबी भिड़ंत के लिए एंट्री कर ली है।
Lovlina Borgohain महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2023 में अब तक का सफर-
लवलीना बोरगोहेन को पहले राउंड में बाई मिला था। इसके बाद उन्होंने राउंड ऑफ 16 में मैक्सिको की सिटलाली ऑर्टिज को 5-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में रेडी ग्रामेन को 5-0 से हराया। फिर सेमीफाइनल में चीन की ली-क्यिान को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप का निखत जरीन का फाइनल मुकाबला किस समय शुरू होगा?
महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 फाइनल में निखत जरीन का मुकाबला पहले होगा जिसके रविवार (26 मार्च) को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से होने की उम्मीद है।
महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप का लवलीना बोरगोहेन का फाइनल मुकाबला किस समय शुरू होगा?
महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 में लवलीना बोरगोहेन का फाइनल रविवार (26 मार्च) को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 45 मिनट के बाद शुरू होने की उम्मीद है।
कौन सा चैनल मुकाबला दिखाएगा?
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी चैनल पर मैच देख सकते हैं।
महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप का फाइनल मैच कहां और कैसे लाइव स्ट्रीम करें?
निखत जरीन का ये मैच आप मोबाइल पर दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर फ्री में और सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर पेड प्लान के तहत देख सकते हैं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications