Women's World Boxing Championship: निखत ज़रीन ने रचा इतिहास, दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल

Women's World Boxing Championship के इस फाइनल मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज निखत ज़रीन ने आक्रामकता दिखाई और गोल्ड मेडल जीत लिया।

Nikhat Zareen

Women's World Boxing Championship: भारतीय महिला बॉक्सर निखत जरीन ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार वर्ल्ड टाइटल जीत लिया। फाइनल मैच जीतकर जरीन ने भारत की झोली में महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का तीसरा गोल्ड मेडल डाल दिया। 50 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए निखत ज़रीन ने वियतनाम की गुयेन ती ताम को हराते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर लिया। वियतनाम की बॉक्सर दो बार एशियाई चैम्पियन रह चुकी हैं लेकिन ज़रीन के खिलाफ मुकाबले में उनकी एक नहीं चली।

निखत ज़रीन ने पहले राउंड में जबरदस्त पंच बरसाये। विपक्षी मुक्केबाज की तरफ से भी कुछ अच्छे पंच देखने को मिले लेकिन निखत ने सर्वसम्मत निर्णय से यह राउंड अपने नाम कर लिया। अब बढ़त के साथ निखत को दूसरे राउंड में उतरना था। यहाँ भी अच्छा मुकाबला हुआ और अंत में फैसला उनके पक्ष में रहा। गुयेन को 5-0 से पराजित करते हुए निखत जरीन ने गोल्ड मेडल हासिल कर लिया। इस चैम्पियनशिप में भारत का यह तीसरा गोल्ड मेडल था।

वर्ल्ड इवेंट में दो बार खिताब जीतने वाली निखत सिर्फ दूसरी भारतीय महिला हैं। उनसे पहले एमसी मैरीकोम का नाम आता है। मैरीकोम ने 6 बार टाइटल अपने नाम किया है। शनिवार को हुए दो फाइनल मुकाबलों में भी भारत को स्वर्ण पदक मिले। पहले मुकाबले में नीतू घंगास ने जीत दर्ज की। इसके बाद एक 75-81 भार वर्ग में स्वीटी बूरा ने चीनी मुक्केबाज को हराते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। इस तरह शनिवार को भारत की झोली में दो स्वर्ण पदक आये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+