CWG 2022: दिनेश कार्तिक के ‘साढू भाई’ हैं ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सौरव घोषाल, संघर्ष भरा रहा सफर

भारत के दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल (Saurav Ghosal) ने बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

बर्मिंघम, 4 अगस्त: भारत के दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल (Saurav Ghosal) ने बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 35 वर्षीय सौरव ने पुरुष एकल वर्ग में इंग्लैंड के जेम्स विल्सट्रॉप को सीधे गेम से 3-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस यादगार जीत के साथ ही सौरव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्क्वैश के एकल स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाया।

ये भी पढ़ें- CWG 2022 : सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भारत की झोली में कुल 18 पदक

कार्तिक के साथ है कनेक्शन

कार्तिक के साथ है कनेक्शन

ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले सौरव घोषाल का भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के साथ बड़ा ही खास कनेक्शन है। दरअसल, सौरव कार्तिक की साली दीया पल्लीकल के पति हैं। इससे भी बड़ी दिलचस्प बात ये है कि दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल भी कॉमनवेल्थ गेम्स के भारतीय स्क्वैश खिलाड़ियों का हिस्सा हैं। हालांकि अभी तक वह पदक नहीं जीत पाई हैं।

कार्तिक से मिली बधाई

कार्तिक से मिली बधाई

ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद दिनेश कार्तिक ने भी सौरव घोषाल को सोशल मीडिया पर बधाई दी और उन्हें चैंपियन खिलाड़ी भी बताया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने ट्वीट कर लिखा, "राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अब तक का पहला एकल पदक विजेता। वह पिछले राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दौर में हार गए थे, लेकिन एकल पदक जीतने के लिए उन्होंने 4 साल इंतजार किया और फिटनेस के साथ-साथ विश्वास और जुनून बनाए रखा। आप एक वास्तविक चैंपियन हैं और सभी के लिए प्रेरणा हैं।"

2018 में भी जीता था पदक

2018 में भी जीता था पदक

सौरव घोषाल ने 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में दीपिका पल्लीकल के साथ मिलकर मिश्रित युगल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। CWG 2022 में दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने 24वें नंबर के खिलाड़ी को 11-6, 11-1 और 11-4 से हराया। एक भी गेम में इंग्लैंड के विल्सट्रॉप पर सौरव पर दबाव बनाने में नाकाम रहे। ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद सौरव घोषाल काफी इमोशनल भी हो गए थे और उनकी आंखों से आंसू भी गिरे।

2017 में हुई थी सौरव और दीया की शादी

2017 में हुई थी सौरव और दीया की शादी

सौरव घोषाल और दीया पल्लीकल की शादी 1 फरवरी 2017 में हुई थी। दीया पेशे से एक ग्राफिक डिजाइनर हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सौरव 2010 से कॉमनवेल्थ गेम्स से हिस्सा ले रहे हैं। 2014 में वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गए थे। इसके बाद 2018 में वह टॉप-32 से बाहर हो गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करते रहे। CWG 2022 की प्रैक्टिस के लिए वह काफी समय तक अपने परिवार से दूर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+