CWG 2022: मेन्स हॉकी में सिल्वर मेडल के साथ खत्म हुआ भारत का सफर, इस बार मिले 22 गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स का आज 10वां दिन है। भारत अब तक कुल 53 पदक जीत चुका है, जिसमें 18 गोल्ड, 14 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
बर्मिंघम, 8 अगस्त: कॉमनवेल्थ गेम्स का आज 11वां दिन है। भारत अब तक कुल 61 पदक जीत चुका है, जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। खेलों के आखिरी दिन स्टार शटलर पीवी सिंधु ने देश की झोली में 19वां गोल्ड डाल दिया है। उन्होंने फाइनल में कनाडा की मिशेल को 21-15, 21-13 से हराया। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पास भी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर गोल्ड जीतने का मौका रहेगा। बीते दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिल्वर मेडल जीता था। फाइनल में भारतीय टीम 9 रन से हार गई थी।

भारत के पदक विजेता
- 22 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरथ कमल और श्रीजा अकुला, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत
- 16 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका गोस्वामी, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अबदुल्ला अबूबैकर, शरथ कमल और साथियान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सागर, भारतीय पुरुष हॉकी टीम।
- 23 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, सोनलबेन (पैरा टेबल टेनिस), भारतीय महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल, श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू हुआ और 8 अगस्त तक चलेगा।
LIVE Feed
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का सफर खत्म हो गया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल मुकाबला भारत के अभियान का आखिरी मैच था। फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 0-7 से हार गई और इसी के साथ भारत को हॉकी में सिल्वर मेडल मिला। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को कुल 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय हॉकी टीम ने निराश कर दिया है। मेन्स हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-7 से हार गई है। इसी के साथ भारत को फाइनल में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार 7वीं बार गोल्ड मेडल जीता है।
टेबल टेनिस के मेन्स सिंगल में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारत के ज्ञानशेखरन साथियान ने टेबल टेनिस के पुरुष एकल मुकाबले में इंग्लैंड के ड्रॉन्कहेल को 11-9, 11-3, 11-5, 8-11, 9-11, 10-12, 11-9 से हराया। साथियान ने इस मैच में शानदार शुरुआत की थी और शुरुआती तीनों सेट जीत थे, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और अगले तीन सेट जीत लिए।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 19 हो गई है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने वुमेंस सिंगल के फाइनल में कनाडा की प्लेयर को हराकर एक गोल्ड जीता है। पीवी सिंधु के बाद अब मेन्स सिंगल में भी एक और गोल्ड मेडल आने की उम्मीद है। मेन्स सिंगल के फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन का मुकाबला मलेशिया के यंग से चल रहा है।
PM से मिली तारीफ
क्रिकेट में सिल्वर जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, क्रिकेट और भारत अविभाज्य हैं। हमारी महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों के माध्यम से उत्कृष्ट क्रिकेट खेली और वे प्रतिष्ठित रजत पदक घर ले आई। क्रिकेट में अब तक का पहला CWG पदक होने के नाते, यह हमेशा खास रहेगा। टीम के सभी सदस्यों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
महिला क्रिकेट टीम ने जीता चांदी
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 152 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से मुकाबले को जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं भारत की झोली में सिल्वर मेडल आया।
भारत को 162 रनों का लक्ष्य
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए हैं। भारत को अगर गोल्ड मेडल जीतना है तो इस मैच को हर हाल में जीतना होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हेन्स, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।
READ MORE
More From
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
Bihar News: प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव और झील-झरनों की ओर बढ़ रहा पर्यटकों का रुझान, बिहार बन रहा इको टूरिज्म हब -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
बिहार के जलप्रपात बन रहे नए टूरिस्ट हॉटस्पॉट, इको टूरिज्म को मिल रहा बढ़ावा -
Gujarat News: मोदी सरकार के ‘जो कहना, वो करना’ मंत्र का उदाहरण: हर्ष संघवी -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications