'हम एड हॉक समिति को नहीं मानते,' WFI से सस्पेंड अध्यक्ष संजय सिंह का दावा
WFI, Sanjay Singh: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा है कि फेडरेशन को सस्पेंड नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा सरकार द्वारा बनाई गई एड हॉक समिति को लेकर भी संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है। इसे उन्होंने मानने से मना कर दिया है।
संजय सिंह ने कहा है कि रेसलिंग फेडरेशन को सस्पेंड नहीं किया जा सकता है। सिर्फ गतिबिधियां रोकी गई हैं। हम एक स्वायत्त संस्था हैं, इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। हम अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एड हॉक समिति को हम नहीं मानते।

गौरतलब है कि बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपने नेशनल अवॉर्ड वापस लौटाए हैं। उनका आरोप था कि बृजभूषण सिंह का करीबी रेसलिंग फेडरेशन में अध्यक्ष बना है। इसका जोरदार विरोध देखने को मिला था और साक्षी मलिक ने प्रेस वार्ता में संन्यास की घोषणा की थी।
Recommended Video
राहुल गांधी ने हाल ही में बजरगं पूनिया से मुलाक़ात की थी, इसके बाद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई थी। उनका कहना था कि पहलवानों की तरफ से राजनीति की जा रही है। वे जूनियर पहलवानों का हक मारना चाहते हैं इस वजह से उनकी तरफ से इस तरह का विरोध किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications