Paris Olympics: वायरल शूटर ने एक्स जॉइन करते ही एलन मस्क से पूछा मजेदार सवाल, जानिए क्या जवाब मिला

तुर्की के शूटर युसूफ डिकेक पेरिस ओलंपिक में धमाल मचाकर रातोंरात हीरो बन गए हैं। उन्होंने बिलकुल साधारण अंदाज में अपनी स्पर्धा में हिस्सा लेते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा लिया। शूटिंग के दौरान का उनका फोटो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स को उनका अंदाज पसंद आया है।

वायरल युसूफ ने एक्स पर अपना नया अकाउंट बनाया है और एलन मस्क से सवाल कर दिया। इसके बाद मस्क ने भी उनको जवाब दिया। दरअसल जेब में हाथ डालकर एक हाथ से युसूफ का शूटिंग इवेंट वाला फोटो वायरल हुआ था और इस पर मीम भी बन गया था। इसे लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी।

Yusuf Dikec

एक्स पर आने के बाद डिकेक की पहली ही पोस्ट एलन मस्क को की गई थी। इसमें उन्होंने इवेंट वाली फोटो शेयर की, जो मीम बन गई थी। सवाल किया कि हाय एलन, क्या आपको लगता है कि भविष्य के रोबोट जेब में हाथ डालकर ओलंपिक में मेडल जीत सकते हैं? उपमहाद्वीपों को एकजुट करने वाली सांस्कृतिक राजधानी इस्तांबुल में इस पर चर्चा करने के बारे में क्या ख्याल है?

इसके बाद मस्क भी जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाए और लिखा कि रोबोट हर बार सेंटर पर निशाना मारेंगे। इसके बाद उन्होंने इस्तांबुल विजिट करने की बात भी कही। मैं इस्तांबुल जाने के लिए उत्सुक हूं। यह दुनिया के महान शहरों में से एक है।

यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हालांकि डिकेक को कोई फर्क नहीं पड़ता कि इंटर'नेट पर क्या चल रहा है। उन्होंने अपनी जीत का लुत्फ़ उठाया और चलते बने। 51 साल की उम्र में आते हुए उन्होंने साधारण तरीके से शूटिंग की, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। मेडल तो और भी लोगों ने जीते हैं लेकिन युसूफ तेजी से वायरल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+