विनेश फोगाट ने कर्तव्य पथ पर छोड़ दिया खेल रत्न, अवॉर्ड लौटाने जाते समय पुलिस ने रोका

Vinesh Phogat: पहलवानों का विरोध अब भी जारी है। विनेश फोगाट ने हाल ही में अपना खेल रत्न वापस करने की घोषणा की थी और आज वह इसे लौटाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय जा रही थीं, पुलिस ने रोका तो उन्होंने अपना सम्मान कर्तव्य पथ पर ही छोड़ दिया, इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

विनेश अपना अर्जुन अवॉर्ड लौटाने के लिए जा रही थीं लेकिन उनको पुलिस ने कर्तव्य पथ पर रोक दिया। इसके बाद उन्होंने अपना अवॉर्ड वहीँ छोड़ दिया। इससे पहले बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्मश्री वापस करने की घोषणा की थी। विनेश ने कर्तव्य पथ पर अपना अर्जुन अवॉर्ड भी रख दिया।

vinesh phogat

गौरतलब है कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को सरकार ने भंग कर दिया है। नए अध्यक्ष संजय सिंह भी पद से हट गए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि रेसलर अब राजनीति कर रहे हैं। बजरंग पूनिया और राहुल गांधी की मुलाक़ात के बाद उन्होंने पहलवानों पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।

रेसलिंग फेडरेशन का काम देखने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इसके अध्यक्ष भूपिंदर सिंह बाजवा बनाये गए हैं। पूर्व हॉकी ओलंपियन एमएस सोमाया और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर को भी समिति का सदस्य बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+