विनेश फोगाट की हो जाती मौत! वजन घटाते समय उस रात क्या हुआ? कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा

Vinesh Phogat: स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के कोच वोलर अकोस ने हाल ही में फेसबुक पर एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसे बाद में हटा दिया गया। विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में स्वर्ण पदक मैच के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि उन्हें केवल 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।

वोलर ने विनेश को वजन टेस्ट में पास कराने के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। उनके प्रयासों के बावजूद, वे बहुत कम अंतर से चूक गए। उन्होंने आशंका जताई कि विनेश इस प्रक्रिया के दौरान थकावट के कारण गिरने वाली थीं।

vinesh phogat

अपने पोस्ट में वोलर ने बताया कि कैसे विनेश ने सेमीफाइनल में जीत के तुरंत बाद 2.7 किलो अतिरिक्त वजन कम करने के लिए काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने कई तरह की गतिविधियाँ कीं, जिसमें व्यायाम और सॉना लेना शामिल था।

वोलर ने लिखा, "सेमीफाइनल के बाद 2.7 किलो अतिरिक्त वजन बचा था; हमने एक घंटे और बीस मिनट तक व्यायाम किया, लेकिन 1.5 किलो वजन अभी भी बचा हुआ था।" बाद में, 50 मिनट के सॉना के बाद, उसके शरीर पर पसीने की एक बूंद भी नहीं दिखी।"

अलग-अलग तरह से कसरत करते हुए विनेश ने सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक अपना बजन कम करने के लिए प्रयास जारी रखा लेकिन अंततः सफलता नहीं मिल पाई।

वोलर ने बताया कि वह गिर गई थी, लेकिन किसी तरह हमने उसे उठाया। उन्होंने आगे कहा कि मैं जानबूझकर नाटकीय विवरण नहीं लिखना चाहता लेकिन मुझे केवल यह याद है कि वह मर सकती थी। हालांकि इस पोस्ट को बाद में कोच ने डिलीट कर दिया।

कोच ने लिखा कि अस्पताल से वापस आते समय विनेश ने कहा था कि कोच दुखी मत होना, आपने ही कहा था ना कि कठिन स्थिति के समय मुझे यह सोचना है कि मैंने बेस्ट महिला पहलवान (जापान की युई सुसकी) को हरा दिया। मैंने साबित कर दिया कि दुनिया में बेस्ट पहलवान हूँ। मेडल नहीं मिलने से प्रदर्शन नहीं छीना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+