UWW ने पहलवानों की गिरफ्तारी पर जताई निराशा, कुश्ती संघ को सस्पेंड करने की बात कही
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने कहा है कि हम स्थिति पर नज़र बनाये हुए हैं। पहलवानों के अस्थायी डिटेंशन की कड़ी निंदा भी की है।

UWW releases statement on wrestlers protest: दुनिया में पहलवानों की सर्वोच्च संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने अब बयान जारी करते हुए पहलवानों पर 28 मई को हुई कार्रवाई की निंदा की है। सोशल मीडिया पर एक लम्बा पोस्ट करते हुए UWW की तरफ से जारी किया गया। इसमें भारतीय कुश्ती संघ को बर्खास्त करने की बात भी कही।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की तरफ से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर चल रही जांच प्रक्रिया को लेकर भी निराशा जताई। संस्था ने मामले में निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह भी किया है। 45 दोनों में मामले का निपटारा नहीं होने पर कुश्ती संघ को सस्पेंड करने की बात कही गई।
इसके अलावा UWW की तरफ से कहा गया है कि विरोध मार्च में पहलवानों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना चिंताजनक था। इसके अलावा UWW पहलवानों को अस्थायी रूप से डिटेन करने की घटना की भी निंदा करता है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग आरोपों की निष्पक्ष जांच का आग्रह करता है।
इसके अला UWW ने यह भी कहा है कि पहलवानों की स्थिति जानने के लिए उनसे मुलाक़ात की जाएगी। उनकी स्थिति और सुरक्षा को देखते हुए मुलाक़ात होगी। इसके अलावा भारतीय ओलंपिक संघ से कुश्ती संघ के चुनावों को कराने के लिए भी कहा है। इसके लिए 45 दिनों का समय दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications