Paris Olympics: इस बार गोल्ड मेडल पर नज़रें, बैडमिंटन में भारत को इन खिलाड़ियों से उम्मीद
पेरिस ओलंपिक खेलों का काउंट डाउन चल रहा है। भारतीय दल ने भी इस बार खास तैयारी की है और मेडल भी ज्यादा आने की उम्मीद की जा सकती है। अलग-अलग कैटेगरी में भारत से कई खिलाड़ी इन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। बैडमिंटन भी इनमें से एक है, जो पदक लाने वाली कैटेगरी है।
बैडमिंटन में पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में भारत को मेडल मिलने की उम्मीद की जा रही है। बैडमिंटन में भारत की तरफ से इस बार कुल सात खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सिल्ग्ल्स और डबल्स दोनों में ही भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीद है। पिछले दो ओलंपिक में भारत को गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।

पहला नाम अगर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का लिया जाए, तो पीवी सिन्धु का है। वह पिछले ओलंपिक में ब्रोंज मेडल जीतने में सफल रही थीं। इस बार उनसे कुछ बड़ा करने की उम्मीद है। पीवी सिन्धु में वह क्षमता है और ओलंपिक में खेलने का अनुभव भी उनके पास काफी अछा है। ऐसे में वह अगर गोल्ड मेडल हासिल करे, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।
लक्ष्य सेन भी अच्छे शटलर हैं। लक्ष्य ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2021 में पदक जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा वह कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी थे। इसके अलावा इंग्लैंड ओपन में भी उन्होंने पदक जीतकर खलबली मचा दी थी। उनको पदक के लिए प्रबल उम्मीदवार माना जा सकता है।
इस बार भारत के लिए दो पुरुष खिलाड़ी होंगे, जो लम्बे समय के बाद हो रहा है। लक्ष्य के अलावा एच एस प्रणय भी खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी पदक के दावेदार हैं। एच एस प्रणय का भी फॉर्म पिछले कुछ समय से अच्छा रहा है। लक्ष्य सेन और प्रणय दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए मेडल लेकर आते हैं, तो यह बेहतरीन पलों में से एक होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications