बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने CoA को किया रद्द, AIFF चुनाव को भी एक हफ्ते टाला

नई दिल्ली, 22 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार यानी कि 22 अगस्त को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की प्रशासकों की समिति (CoA) को रद्द कर दिया है।

नई दिल्ली, 22 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार यानी कि 22 अगस्त को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की प्रशासकों की समिति (CoA) को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने AIFF का चुनाव एक हफ्ते टाल दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि AIFF की कार्यकारी समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष समेत 23 सदस्य होंगे। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि AIFF के जनरल सेकेट्री जनरल रोजाना का कामकाज देखेंगे।

Supreme Court

हाइकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले के दौरान दिल्ली हाइकोर्ट के एक आदेश पर रोक भी लगाई। भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करने के बाद कामकाज संभालने के लिए प्रशासक नियुक्त वाले आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी हरी झंडी नहीं दिखाई है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक महासंघ बाहरी हस्तक्षेप देख ओलंपिक संघ की मान्यता रद्द कर सकता है।

CoA को रद्द करने के पीछे SC ने बताई वजह

सुप्रीम कोर्ट ने CoA को रद्द करते हुए कहा कि ऐसा करना जरूरी है। एआईएफएफ पर लगा फीफा का निलंबन हटाने के लिए CoA को भंग करना ही होगा। ऐसा करने से भारत में अंडर -17 महिला फीफा विश्व कप का आयोजन भी संभव हो सकता है। इसके अलावा भारतीय टीम को इंटरनेशनल मुकाबलों में हिस्सा लेने की अनुमति भी फीफा द्वारा दिया जा सकता है।

फीफा ने 16 अगस्त को किया था बैन

विश्व फुटबाल शासी निकाय फीफा ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। सीओए के हस्तक्षेप के कारण फीफा ने यह कदम उठाया। पिछले सोमवार यानी 16 अगस्त को फीफा ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ को बैन करते हुए कुछ बातों का जिक्र किया था। जिसके बाद सीओए के कार्यकाल के समाप्त करने को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+