Sports Bulletin 16 Nov: रोनाल्डो ने किया धमाका, पिता बनने के बाद रोहित को बड़ी सलाह, 13 वर्ष का बालक IPL खेलेगा

Sports Bulletin Today: खेल जगत में सबसे बड़ी खबर आज रोहित शर्मा के बच्चे की रही। उनकी पत्नी रितिका ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। उनके अलावा शुभमन गिल की चोट, आईपीएल प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट करने की खबरों ने भी ध्यान खींचा है। माइक टायसन और जेक पॉल का मैच में चर्चा का विषय रहा है। बड़ी खबरों को एक ही जगह यहाँ पढ़ा जा सकता है।

रोहित बने दूसरी बार पिता

रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं। शुक्रवार देर रात उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया। इसी वजह से रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए थे। पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट होगा।

khel bulletin

शुभमन गिल हुए चोटिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले भारत के लिए खबर अच्छी नहीं आई है। अभ्यास के दौरान शुभमन गिल को चोट लगी है। ऊँगली में चोट की वजह से शुभमन गिल पर्थ टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।

आईपीएल नीलामी के लिए प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट

आईपीएल नीलामी के लिए कुल 1574 नामों से से छंटनी कर दी गई है। अब नीलामी के लिए कुल 574 प्लेयर्स बचे हैं। कैमरन ग्रीन और जोफ्रा आर्चर जैसे धांसू खिलाड़ी इस बार नीलामी में नहीं होंगे। ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दाह में होगा।

पर्थ टेस्ट के लिए रवि शास्त्री ने चुनी टीम

पर्थ टेस्ट के लिए रवि शास्त्री ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर भविष्यवाणी की है। एक बातचीत में उन्होंने ऑल राउंडरों पर ज्यादा जोर दिया। इसके अलावा ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों को टीम में शामिल किया है।

टीम इंडिया ने अफ्रीका को चटाई धूल

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में चार मैचों की टी20 सीरीज को 3-1 से जीत लिया। सेंचुरियन में खेले गए चौथे और अंतिम मैच में भारत के लिए संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतकीय पारियां खेली और टीम इंडिया ने 283 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 148 रन बना पाई।

रोनाल्डो के धमाके से टीम की जीत

UEFA नेशंस लीग में पुर्तगाल और पोलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने शुक्रवार को पोर्टो के एस्टाडियो डो ड्रैगाओ में पोलैंड को 5-1 से हराया। पुर्तगाल ने क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल कर ली।

माइक टायसन को जेक पॉल ने हराया

पूर्व हैवीवेट वर्ल्ड चैम्पियन माइक टायसन को 27 वर्ष के जेक पॉल ने पराजित कर दिया। जेक ने टायसन के चेहरे पर जबरदस्त पंच मारे और मैच जीतकर टायसन के सामने झुकते हुए सम्मान प्रकट किया। रिपोर्ट्स के अनुसार जेक को करीबन 40 मिलियन डॉलर की रकम मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चमके पाकिस्तानी गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने धमाका कर दिया। हारिस रऊफ और अब्बास अफरीदी ने कसी हुई गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के पसीना ला दिया। हारिस ने 4 और अब्बास ने 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 147 के स्कोर तक रोक दिया।

गांगुली ने रोहित को दी पिता बनने पर बधाई

सौरव गांगुली ने दूसरी बार पिता बनने पर रोहित शर्मा को बधाई दी। इसके अलावा दादा ने ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही टेस्ट सीरीज में जल्दी ही कप्तानी संभालने का आग्रह भी रोहित से किया। दादा ने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को अब ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए।

आईपीएल नीलामी में 13 साल का बच्चा

आईपीएल नीलामी में इस बार 13 साल के एक बच्चे पर भी बोली लगने वाली है। इस खिलाड़ी का नाम वैभव सूर्यवंशी है और यह बिहार से ताल्लुक रखता है। वह लिस्ट में शामिल सबसे युवा खिलाड़ी हैं और उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+