Sports Bulletin 19 Nov: फेडरर ने लिखा नडाल को भावुक पत्र, भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का बड़ा खुलासा
Sports Bulletin Today: खेल जगत में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की खबरें अहम रही हैं। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन और ओपनर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। डेविस कप फाइनल के लिए रोजर फेडरर ने राफेल नडाल को पत्र लिखा है। आज की कुछ बड़ी खबरें यहाँ देखी जा सकती हैं।
फेडरर ने लिखा नडाल को पत्र
डेविस कप फाइनल से पहले राफेल नडाल को एक मार्मिक खुले पत्र में टेनिस आइकन रोजर फेडरर ने अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्विता और सौहार्द पर अपने विचार साझा किये। नडाल डेविस कप फाइनल में खेलेंगे और फेडरर इस मौके पर पत्र लिखने से खुद को नहीं रोक पाए।

पर्थ टेस्ट के लिए भारत के ओपनरों का खुलासा
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के ओपनरों का खुलासा हुआ है। यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल बतौर ओपनर मैदान पर उतर सकते हैं। उनके अलावा तीसरे नम्बर के लिए देवदत्त पडीक्कल को टीम में लाया जाएगा। गिल की ऊँगली में चोट लगी है।
पर्थ टेस्ट की खौफनाक पिच आई सामने
पर्थ टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बनाई गई पिच का फोटो सामने आया है। इस पिच में ग्रीन घास है। इससे गति और उछाल दोनों मिलेंगे। बल्लेबाजों के लिए यह एक कड़ी परीक्षा होगी। दोनों टीमों के तेज गेंदबाज खुश हो सकते हैं। पर्थ की पिच उछाल के लिए जानी जाती है।
जायसवाल को लेकर रवि शास्त्री की प्रतिक्रिया
पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री ने यशस्वी जायसवाल को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर जायसवाल ऑस्ट्रेलिया में एक बार टिकने में सफल हो गए तो सीरीज के दौरान वह बल्ले से मनोरंजन करने वाले हैं।
अर्जुन तेंदुलकर पर रहेंगी नजरें
आईपीएल नीलामी में इस बार अर्जुन तेंदुलकर के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। अर्जुन तेंदुलकर की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। उनको खरीदने के लिए कुछ टीमों की तरफ से बोली लगाई जा सकती है।
पुजारा की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वापसी
चेतेश्वर पुजारा को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एक खास काम करते हुए देखा जा सकेगा। हालांकि वह विकेट पर खेलते हुए नहीं दिखेंगे बल्कि कुछ अलग काम करेंगे। वह कॉमेंट्री करेंगे और हिंदी सेक्शन के लिए काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications