सचिन तेंदुलकर ने पूरी की मनु भाकर की ये बड़ी ख्वाहिश, दो मेडल लेकर क्रिकेट के भगवान के साथ आईं नजर

Manu Bhaker meets cricket god Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर से मुलाकात की है। मनु भाकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सचिन तेंदुलकर के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में मनु भाकर की मां भी उनके साथ नजर आ रही हैं।

मनु भाकर ने कही दिल की बात

पेरिस ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रसिद्धि पाने वाली भाकर ने तेंदुलकर से मिलने और गर्व से अपने पदक दिखाने के बाद उनके लिए दिल की बात कही। मनु ने लिखा कि वन एंड ओनली सचिन तेंदुलकर सर! भाकर ने क्रिकेट आइकन के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि क्रिकेट आइकन के साथ इस खास पल को शेयर करके खुद को धन्य महसूस कर रही हूं।

Manu Bhaker 1

वायरल हो रही है तस्वीरें

भाकर ने आगे लिखा कि सचिन तेंदुलकर सर की जर्नी ने मुझे और हममें से कई लोगों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित किया। अविस्मरणीय यादों के लिए धन्यवाद सर!" मनु भाकर की सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

पूरी हुई मनु भाकर की ये बड़ी ख्वाहिश

सचिन तेंदुलकर से मिलने के बाद मनु की बड़ी ख्वाहिश पूरी हो गई। दरअसल, मनु भाकर से जब उनके पसंदीदा एथलीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उत्साह से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे कई नाम ले सकती हूं। मैंने जमैका के धावक उसैन बोल्ट की किताब कई बार पढ़ी है और मुझे इस बात का भी अंदाजा है कि उनका सफर कैसा रहा है। मैंने उनके कई इंटरव्यू भी देखे हैं। अपने पसंदीदा भारतीय एथलीटों के बारे में बात करते हुए मनु ने सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी सर और विराट कोहली का नाम लिया था।

पेरिस ओलंपिक में मनु ने किया कमाल

पेरिस में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भाकर ने निशानेबाजी में ओलंपिक पदक के लिए भारत का 12 साल का इंतजार खत्म किया। उनकी दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत को मेडल मिले। इसके साथ ही उनका नाम भारत के महानतम खिलाड़ियों में शामिल कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+