Sania Mirza & Shoaib Malik: कपल के करीबी मित्र का दावा-'अलग-अलग हो गए हैं सानिया-शोएब..'
मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है कि भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक तलाक लेने जा रहे हैं।
Sania Mirza Shoaib Malik separated!: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी टूटने की खबर ने इस वक्त तूल पकड़ा हुआ है। लगातार कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जल्द अलग होने वाले हैं। फिलहाल दोनों की ओर से इस बारे में कुछ भी कहा नहीं गया है तो इसी बीच मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है कि इस कपल के एक बेहद करीबी मित्र ने इन सारी बातों को सच बताया है।

उसका कहना कि दोनों के रिश्ते में अब कुछ भी नहीं बचा है। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है, अब दोनों के बीच केवल तलाक की औपचारिकता बची है। सानिया और शोएब लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं। सानिया जहां दुबई में हैं वहीं दूसरी ओर शोएब इन दिनों पाकिस्तान में हैं और टी 20 विश्वकप 2022 पर आधारित टीवी प्रोग्राम का हिस्सा हैं। कहा जा रहा है कि दोनों की शादी टूटने का कारण शोएब का किसी से अफेयर है। फिलहाल क्या सच है और क्या झूठ? इस बारे केवल सानिया और शोएब ही जानते हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस खबर ने दोनों के फैंस को काफी निराश कर दिया है।

आपको बता दें कि सानिया की लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है इस बारे में लोगों को शक तब हुआ जब सानिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'टूटे हुए दिल कहां जाते हैं?'। इसी के बाद उन्होंने बेटे इजहान की एक खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि 'वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं।'

हालांकि सानिया की पोस्ट जहां दर्द बयां कर रही है, वहीं दूसरी ओर शोएब पाकिस्तानी चैनल में पाक दिग्गजों के साथ भांगड़ा करते दिखाई दिए। दरअसल कल टी 20 विश्वकप के सेमीफाइनल में जब पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था तो पाकिस्तान के एक टीवी प्रोग्राम में वसीम अकरम, वकार यूनिस और शोएब मलिक स्टूडियो में ही भांगड़ा करने लगे थे। वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शोएब की इस मस्ती को देखकर भी सानिया के फैंस को गुस्सा आ गया है और इसी वजह से उन्होंने शोएब को ट्रोल भी किया है।

आपको बता दें कि सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। शादी को लेकर दोनों ही देशों में काफी हलचल मची थी। शादी को लेकर काफी लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि ये शादी टिकेगी नहीं और आज मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से वो बात सही साबित होती भी दिख रही है। वैसे सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। शोएब मे सानिया से पहले आयशा सिद्दीकी नाम की महिला से शादी की थी। उसे तलाक देने के बाद उन्होंने सानिया से निकाह किया था। तो वहीं शोएब से शादी करने पहले सानिया की भी सगाई उनके बचपन के साथी सोहराब मिर्जा से हुई थी जो कि बाद में टूट गई थी। फिलहाल सब उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों जल्द गी इस बारे में चुप्पी तोड़ेंगे और सच को दुनिया को बताएंगे।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications