'आपकी धमकियों से नहीं...' सीएम योगी ने सड़क पर नमाज़ करने पर लगाई रोक तो भड़के AIMIM नेता वारिस पठान

Namaz On Streets In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज पढ़ने संबंधी बयान से सियासी घमासान मच गया है। बकरीद से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि सड़कों पर किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट किया कि नमाज शिफ्ट में या घर के अंदर अदा की जाए। उन्होंने कहा, "सड़कें रोकने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे।"

Namaz On Streets In Uttar Pradesh

मीडिया से बातचीत में वारिस पठान ने योगी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "योगी जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। शपथ संविधान की लिए हैं लेकिन आए दिन अनाप-शनाप बकवास करते रहते हैं।"

सीएम की भाषा पर जताई आपत्ति

पठान ने कटाक्ष करते हुए कहा, "कभी 'ठोक डालूंगा' वाली पॉलिसी की बात करेंगे तो कभी 'कठमुल्ले' वाली बात करेंगे। अभी आपने क्या बयान दिया कि नमाज शिफ्ट में पढ़ें, रास्ते में पढ़ेंगे तो हम दिखाएंगे। आप किस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं?"

'आपकी धमकियों से नहीं चलेगा देश'

AIMIM नेता ने जोर दिया, "देश संविधान से चलेगा कायदे कानून से चलेगा आपकी धमकियों से नहीं। कानून सब के लिए बराबर होना चाहिए सिर्फ मुसलमानों के लिए ही क्यों?" उन्होंने बताया, मस्जिद में जगह की कमी के चलते लोग सड़क पर नमाज पढ़ते हैं।

'हिंदू भाईयों पर क्‍यों नहीं रोक लगाते'

पठान ने समानता का उदाहरण देते हुए कहा, "हिंदू भाइयों को हमने कई बार देखा है कि वो ट्रेनों के अंदर, एयरपोर्ट पर भजन कीर्तन, प्रार्थना करते हैं। हमलोग तो कभी आपत्ति नहीं करते हैं।" उन्होंने कांवड़ यात्रा का भी जिक्र किया।

फिर पीएम मोदी से सवाल किया, "क्या यही है आपका 'सबका साथ, सबका विकास और विश्वास'?" पठान ने कहा, "मुसलमान अगर रास्ते पर 5 मिनट जुमे की नमाज पढ़ लिया तो किसके पेट में दर्द होने लगा।"

पठान ने कहा, "धमकी देना एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है।" उन्होंने एक समुदाय को निशाना बनाने व नफरत फैलाने को गलत बताया। पठान ने प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले पर संज्ञान लेने की अपील भी की।

'UP की सड़कों पर नमाज नहीं होने देंगे, प्यार से मान लें, वरना दूसरे तरीके भी हैं', CM YOGI की दो टूक चेतावनी
'UP की सड़कों पर नमाज नहीं होने देंगे, प्यार से मान लें, वरना दूसरे तरीके भी हैं', CM YOGI की दो टूक चेतावनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+