Dhanashree से तलाक के दर्द में कौन बना युजवेंद्र चहल का सहारा? RJ महवश ने बताई एक-एक बात

भारतीय स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और मशहूर आरजे महवश (RJ Mahvash) की दोस्ती में अचानक आई दूरियों की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। धनश्री वर्मा से तलाक के मुश्किल दौर के दौरान युजवेंद्र और महवश को अक्सर मैचों से लेकर पार्टियों और वेकेशन तक साथ देखा जाता था, जिसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं। लेकिन फिर अचानक दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिससे उनके ब्रेकअप और अनबन की अफवाहों को हवा मिली। अब इस पूरे विवाद और टूटे रिश्ते के ड्रामे पर खुद आरजे महवश ने चुप्पी तोड़ी है और हैरान करने वाला खुलासा किया है।

आइए जानतें हैं आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल संग अपने असली रिश्ते, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की वजह और कड़वाहट पर क्या बड़ा बयान दिया है:

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash

पिंकविला (Pinkvilla) और बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जब आरजे महवश से युजवेंद्र चहल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने और उनके बीच हुई अनबन पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि लोगों को छोटी बातों का बतंगड़ बनाने की आदत होती है।


दोनों ने एक-दूसरे को क्यों किया अनफॉलो?

महवश ने साफ किया, 'कभी-कभी दोस्तों के बीच मामूली बहस या अनबन हो जाती है और लोग गुस्से में आकर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर देते हैं। असल जिंदगी में यह इतनी बड़ी बात नहीं होती जितनी सोशल मीडिया पर बना दी जाती है। अनफॉलो करते ही मामला वहीं खत्म हो गया था।'

क्या दोनों के बीच था कोई रोमांटिक एंगल?

अफेयर और ब्रेकअप की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए महवश ने स्पष्ट किया कि उनके और युजवेंद्र के बीच कभी भी कोई रोमांटिक एंगल यानी प्यार जैसा रिश्ता नहीं था। उन्होंने बताया कि जब युजवेंद्र अपनी पिछली शादी टूटने (धनश्री से अलग होने) के दर्द से जूझ रहे थे और आईपीएल सीजन पर फोकस कर रहे थे, तब वह एक सच्चे दोस्त की तरह उनके साथ खड़ी थीं।

महवश के मुताबिक, 'उस मुश्किल वक्त में युजवेंद्र को एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी और मैं उनके लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनकर उनके साथ खड़ी रही।'

परिवार के साथ कैसा था युजवेंद्र चहल का बॉन्ड?

महवश ने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि उनका परिवार युजवेंद्र चहल से मिल चुका था। उन्होंने कहा, 'मेरी फैमिली युजवेंद्र से मिली थी और उनके साथ काफी फ्रेंडली बॉन्ड शेयर करती थी। मेरे परिवार ने कभी भी हमारी दोस्ती पर कोई आपत्ति या ऐतराज नहीं जताया, क्योंकि वे अच्छी तरह जानते थे कि हमारे बीच ऐसा कोई गलत रिश्ता ही नहीं था जिस पर सवाल उठाए जाएं।'

चहल को लेकर महवश ने कही बड़ी बात

महवश ने कहा कि आज भी उनके मन में क्रिकेटर के लिए कोई नफरत या कड़वाहट नहीं है और वह हमेशा युजवेंद्र की भलाई और उनके अच्छे भविष्य की कामना करती हैं। अपने गुस्से को लेकर एक अनोखा उदाहरण देते हुए महवश ने कहा, 'गुस्सा और नफरत सिर्फ उसी हद तक होनी चाहिए कि अगर कल को आप सामने वाले को अस्पताल के बेड पर देखें, तो भी उससे बात न करना चाहें। जब तक इतनी गंभीर स्थिति न हो, तब तक दोस्तों के लिए मन में कोई कड़वाहट नहीं रखनी चाहिए।'

युजवेंद्र ने भी दी थी सफाई

इससे पहले खुद युजवेंद्र चहल ने भी राज शमानी (Raj Shamani) के पॉडकास्ट में महवश के साथ डेटिंग की अफवाहों को सिरे से नकार दिया था। युजवेंद्र ने कहा था, 'हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है, लोग जो चाहें सोच सकते हैं।'

चहल ने यह भी दर्द बयां किया था कि सोशल मीडिया पर महवश को बिना वजह ट्रोल किया गया और उन्हें 'होमव्रेकर' (घर तोड़ने वाली) तक कहा गया, जबकि महवश ने हमेशा हमारी दोस्ती का सम्मान किया था। चहल ने माना था कि उन्हें अपने पुराने रिश्ते के दर्द से उबरने और खुद को संभालने में थोड़ा समय लगेगा।

'युजवेंद्र चहल को जेल में डालो,' ई-सिगरेट मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की मांग, BCCI को दिखाया आईना
'युजवेंद्र चहल को जेल में डालो,' ई-सिगरेट मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की मांग, BCCI को दिखाया आईना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+