Sania Mirza-Shoaib Malik: 'अगर दिल भारी हो...' सानिया की पोस्ट ने किया कन्फ्यूज, क्या हो गया शोएब से तलाक?

Sania Mirza-Shoaib Malik Separation!: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बारे में पिछले काफी दिनों से कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है, दोनों का तलाक हो चुका है, दोनों लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने तो दोनों के जुदा होने की वजह भी बता दी है। वहां की खबरों के मुताबिक अभिनेत्री आयशा उमर के साथ क्रिकेटर शोएब मलिक का अफेयर चल रहा है, इसी वजह से सानिया-शोएब का तलाक हुआ है।

प्रोफेशनल एग्रीमेंट के कारण दोनों चुप

प्रोफेशनल एग्रीमेंट के कारण दोनों चुप

तो वहीं कुछ रिपोर्टस में ये भी कहा गया कि प्रोफेशनल एग्रीमेंट के कारण दोनों अपने तलाक का ऐलान नहीं कर नहीं कर रहे हैं लेकिन दोनों ने बेटे की परवरिश एक साथ करने का फैसला किया है, सानिया-शोएब के अलग होने की बात सुनने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशो में मौजूद उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे।

 'द मिर्जा मलिक शो'

'द मिर्जा मलिक शो'

लेकिन इन्हीं अफवाओं के बीच जब सानिया-शोएब ने 'द मिर्जा मलिक शो' का ऐलान किया तो कुछ लोग उन पर भड़क गए थे और और उन्हें ट्रोल करने लगे क्योंकि उन्हें लगा था कि सानिया-शोएब ने तलाक की झूठी खबरें फैलाई हैं। उन्होंने इसे पब्लिसिटी स्टंट के लिए यूज किया है।

 ' अगर दिल भारी हो... '

' अगर दिल भारी हो... '

लेकिन आज एक बार फिर से सानिया मिर्जा की एक पोस्ट ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है क्योंकि सानिया मिर्जा की पोस्ट दर्द का इशारा कर रही है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ' अगर दिल भारी हो' तो 'अपने आप को एक ब्रेक देना चाहिए'... सानिया की इस भावुक पोस्ट को देखकर उनके फैंस एक बार फिर से परेशान हो गए हैं और सोचने पर मजबूर हो गए है कि क्या पाक मीडिया जो कह रहा है वो सही है?

'आप इंसान हैं, प्रकाश और अंधेरे से बने हैं'

'आप इंसान हैं, प्रकाश और अंधेरे से बने हैं'

टेनिस स्टार ने इंस्टाग्राम पर जो कविता पोस्ट की है उसकी लाइंस हैं 'आप इंसान हैं, प्रकाश और अंधेरे से बने हैं। अपने आप खुद को उन दिनों में आराम देना सीखें जब आपका दिल काफी भारी हो'।

दोनों की चुप्पी कब टूटेगी?

अब क्या सत्य है और क्या असत्य? ये केवल सानिया और शोएब ही जानते हैं लेकिन ताज्जुब ये है कि दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। बल्कि उन दोनों को छोड़कर बाकी सब उन्हीं के बारे में बातें कर रहे हैं। फिलहाल लोग बेसब्री से सानिया-शोएब की प्रतिक्रियाओं का इंतजार कर रहे हैं, देखते हैं कि चुप्पी कब टूटती है?

 शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं सानिया

शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं सानिया

आपको बता दें कि सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। वैसे सानिया क्रिकेटर मलिक की दूसरी पत्नी हैं। सानिया-शोएब साल 2018 में बेटे इजहान के मां-बाप बने थे।

छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं सानिया

सानिया छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं, जिसमें तीन मिक्स्ड डबल्स ट्रॉफी हैं। तो वहीं शोएब मलिक पाक क्रिकेट का जाना-पहचाना चेहरा हैं। आल राउंडर मलिक ने 150 से ज्यादा ओडीआई विकेट लिए हैं। शोएब मलिक ने टेस्ट क्रिकेट से 2015 में और वनडे क्रिकेट में साल 2019 में संन्यास ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+