Sania-Shoaib Divorce: तो इन कारणों से सानिया -शोएब ने रखा है तलाक के मामले में मौन व्रत?

पाक मीडिया साफ तौर पर दावा कर रहा है कि शोएब मलिक का आशिकाना मिजाज उनके और सानिया के अलग होने का कारण है। वो इन दिनों अभिनेत्री आयशा उमर के इश्क की गिरफ्त में हैं।

 Sania-Shoaib Divorce:

Sania Mirza And Shoaib Malik Divorce: लंबे वक्त से टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया ने तो दोनों का तलाक करा भी दिया है लेकिन दोनों ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है, शोएब मलिक ने तो हाल ही में कहा था कि 'वो इस बारे में कुछ कहना नहीं चाहते हैं' तो वहीं वो दोनों का एक नया टीवी शो भी इस वक्त काफी सुर्खियों में है। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों की चुप्पी का कारण ये 'द मिर्जा मलिक' शो ही है, जिसकी वजह से दोनों ने फिलहाल अपने रिलेशन की सच्चाई पर मौन व्रत रखा हुआ है।

 ऐसा क्या लीगल इश्यू है?

ऐसा क्या लीगल इश्यू है?

अब सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा क्या लीगल इश्यू है, जिसकी वजह से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक चुप हैं। पाकिस्तानी मीडिया दोनों के बारे में निम्नलिखिति बातें कर रहा है।

दोनों शो के बाद अलग हो सकते हैं: PAK Media

दोनों शो के बाद अलग हो सकते हैं: PAK Media

  • रिपोर्ट के मुताबिक टीवी शो के लिए सानिया और शोएब मलिक ने मोटी रकम ली है और इसके लिए उन्होंने एक एग्रिमेंट साइन किया है, जिसके तहत दोनों शो के बाद ही अलग हो सकते हैं।
  • एग्रीमेंट के तहत सानिया-शोएब दोनों शूट साथ में ही करेंगे और मीडिया को बिना इजाजत संबोधित नहीं करेंगे।
  • अपने प्रोफेशनल अनुबंध को पूरा करने के बाद ही सानिया और शोएब मलिक अपने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे सकते हैं।
  • जियो न्यूज के मुताबिक, सानिया और मलिक के रिश्ते पहले भी कई बार तनावपूर्ण रहे हैं और पहले भी दोनों के बीच के तनाव की खबरें सुर्खियां बनी हैं।
शोएब मलिक का आशिकाना मिजाज

शोएब मलिक का आशिकाना मिजाज

मीडिया साफ तौर पर दावा कर रहा है शोएब मलिक का आशिकाना मिजाज दोनों के तलाक का कारण है। वो इन दिनों पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर के इश्क की गिरफ्त में हैं। फिलहाल क्या सच है और क्या झूठ ये तो सानिया और शोएब मलिक ही जानते होंगे लेकिन इन्हीं खबरों के बीच 'द मिर्जा मलिक' शो का टीजर लॉन्च हो गया है, और लोगों ने इसे बढ़िया रिस्पांस दिया है।

सेलिब्रेटी म्यूजिकल टॉक शो

सेलिब्रेटी म्यूजिकल टॉक शो

आपको बता दें ये एक सेलिब्रेटी म्यूजिकल टॉक शो है, जिसका प्रीमियर OTT platform Urduflix पर होगा। Spotify इस शो के निर्माता हैं। शो के टीजर में सानिया-शोएब साथ में काफी अच्छे और खुश नजर आ रहे हैं। इसलिए शो के टीजर को लाइक करने वाले उनके बहुत सारे फैंस उन दोनों के साथ रहने के लिए दुआएं भी मांग रहे हैं।

साल 2010 में हैदराबाद में निकाह हुआ था

मालूम हो कि सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। वैसे सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। शोएब की पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्धिकी था, जिनसे तलाक लेने के चार दिन बाद ही शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से शादी की थी। शादी के आठ साल बाद दोनों साल 2018 में बेटे इजहान के मां-बाप बने।

इजहान अपनी मम्मी सानिया के ही साथ

कहा जा रहा है कि भले ही दोनों अब अलग होने जा रहे हैं लेकिन दोनों बेटे के लिए मम्मी-पापा का फर्जा पूरी ईमानदारी से निभाते रहेंगे, इजहान अपनी मम्मी सानिया के ही साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+