कुश्ती महासंघ विवाद: कांग्रेस नेता को देखकर फफक-फफक कर रो पड़ीं साक्षी मलिक
साक्षी मलिक और कई अन्य पहलवान धरने पर हैं, रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष के विरुद्ध केस की मांग करते हुए धरना दिया जा रहा है.

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ घरने पर बैठे पहलवानों को कांग्रेस महिला मोर्चा की एक्टिंग अध्यक्ष नेटा डिसूजा का समर्थन मिला। वह धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने के लिए वहां पहुँचीं। इस दौरान साक्षी मलिक फूट-फूटकर रोने लगी। उनका वीडियो भी सामने आया है।
नेटा डिसूजा ने मुलाकात के बाद ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि देश की शान बढ़ाने वाली इन बेटियों के साथ गलत हुआ, गलत के खिलाफ सबने आवाज़ उठायी, लेकिन इन्हें क्या मिला? जहां न्याय मिलना चाहिए था, वहाँ आंसू मिले और प्रधानमंत्री जी और उनकी मंडली, जो महिला सुरक्षा पर बड़े बड़े जुमले देते हैं वह बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह को बचाने के लिए चुप बैठे हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि इस सरकार को याद दिला दूँ - "तलवारों की धारों पर इतिहास हमेशा बनता है, जिस ओर जवानी चलती है उस और जमाना चलता है।" नेटा ने साक्षी मलिक को कहा कि ये आंसू इनको भारी पड़ने वाले हैं।
गौरतलब है कि पहलवानों में विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक जैसे बड़े नाम हैं। इन लोगों ने फेडरेशन के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करने की मांग की है। वे इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं। इससे पहले बजरंग पूनिया ने राजनीतिक दलों से धरने में शामिल होने का आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications