प्राइम वॉलीबॉल लीग : कालीकट हीरोज ने दर्ज की पहली जीत, बेंगलुरु टॉरपीडो को 4-1 से हराया
हैदराबाद : कालीकट हीरोज ने लगातार तीन सेट जीतते हुए सोमवार को यहां जीएमसी गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए पावर्ड बाय ए 23 रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के पहले सीजन के 11वें मैच में बेंगलुरु टॉरपीडो को 4-1 (15-12, 15-12, 15-9, 14-15, 15-13) से शिकस्त दी। कालीकट के कप्तान जेरोम विनीत हीरो बनकर उभरे, जिन्होंने मैच से कुल 20 प्वाइंट (स्पाइक से 18 और ब्लॉक से 2) लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। हालांकि उन्होंने अपना यह अवॉर्ड अपने साथी लाल सूजन के साथ साझा कर लिया। कालीकट की तीन मैचों में यह पहली जीत है और इसके बाद भी टीम दो अंक लेकर पांचवें नंबर पर कायम है। वहीं, बेंगलुरु टॉरपीडो को चार मैचों में दूसरी हार झेलनी पड़ी है।

टॉस जीतकर रिसीव करने उतरी बेंगलुरु टॉरपीडो एक समय पांच प्वाइंट से पीछे हो गई और हीरोज ने इसका फायदा उठाते हुए एरॉन कौबी के पांच प्वाइंट के दम पर 15-12 से पहला सेट जीत लिया। दूसरे सेट में भी कालीकट ब्रेक के समय तक दो प्वाइंट से आगे थी। लेकिन बेंगलुरु ने क्रेड सुपर प्वाइंट लेते हुए 11-11 से बराबरी बना ली। हालांकि कालीकट ने जेरोम विनीत के दमदार खेल की मदद से दूसरे सेट को भी 15-12 से जीतकर मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली।
यह भी पढ़ें- सामने आया CSK का बयान, इस कारण नीलामी में रैना को नहीं खरीद पाए
अगले सेट में भी कालीकट हीरोज ने पीछे रहने के बाद वापसी की और जेरोम विनीत के सुपर प्वाइंट के दम पर 13-9 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद उसने अपने बर्थडे बॉय सी अजीत लाल के बेहतरीन शॉट की मदद से प्वाइंट लेते हुए 15-9 से तीसरे सेट को जीतकर मुकाबले को 3-0 से जीत दर्ज करके लीग में पहली बार दो प्वाइंट बटोर लिए। बेंगलुरु ने चौथे सेट में वापसी की और कई बार पीछे होने के बाद 15-14 से सेट को जीतकर खुद को व्हाइट वॉश होने की संभावना को खारिज कर दिया। पांचवें और अंतिम सेट में भी कालीकट ने खुद को लीड में बनाए रखा। टीम ने यह भी विनीत के बेहतरीन खेल की मदद से लगातार प्वाइंट लेते हुए 15-14 से सेट को जीतकर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।
रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग पावर्ड बाय ए 23 को सोनी टेन 1, सोनी टेन 2 (मलयालम), सोनी टेन 3 (हिंदी) और सोनी टेन 4 (तमिल और तेलुगु) पर लाइव और एक्सक्लूसिव देखा जा सकता है। रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग की मार्केटिंग विशेष रूप से बेसलाइन वेंचर्स द्वारा किया जाता है, जो देश की अग्रणी स्पोर्ट्स मार्केटिंग फर्म है। रुपे, भारत का अपनी तरह का पहला ग्लोबल कार्ड भुगतान नेटवर्क है। रुपे, प्राइम वॉलीबॉल लीग का टाइटल स्पांसर है और फैंटेसी गेम्स के लीडर्स ए 23 (A23) ने 'पावर्ड बाय' स्पांसर के तौर पर लीग के साथ मल्टी-इअर करार किया है। बायजुज, क्रेड, दाफा न्यूज, ईटफिट, अमूल कूल और निप्पॉन पेंट एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में लीग में शामिल हुए हैं और कॉस्को तथा अपोलो अस्पताल ऑफिशियल पार्टनर के तौर पर रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग से जुड़े हैं। शेयरचैट और मौज रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग के आधिकारिक कंटेंट पार्टनर हैं।












Click it and Unblock the Notifications