नहीं थम रहा ताई जू के खिलाफ पीवी सिंधु की हार का सिलसिला, मलेशिया मास्टर्स में भी हुआ वही हाल
कुआलालंपुर, जुलाई 08। भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स के क्वाटरफाइनल गेम में हारकर बाहर हो गई हैं। शुक्रवार को पीवी सिंधु को चीनी तापेई ताई जू यिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कोर्ट 2 पर खेलते हुए टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता ताई जू यिंग ने पीवी सिंधु को 55 मिनट तक चले मैच में 21-13, 12-21 और 21-12 से हार गईं।

पहले 2 सेट 1-1 से रहे बराबर
सिंधु और जू यिंग के बीच पहला गेम करीब 14 मिनट तक चला। पहले ही गेम में सिंधु ने 21-13 से सेट जीतकर बढ़त बना ली थी। हालांकि दूसरे गेम में सिंधु ने वापसी की और 21-12 से सेट जीत लिया। इसके बाद निर्णायक सेट हुआ, जहां सिंधु 21-12 से हार गईं। हालांकि शुरुआत वाला गेम सिंधु ने अच्छा खेला था और बढ़त बनाकर रखी थी, लेकिन चीन की खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की और सिंधु को अगला से हरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications