World University Games: 26 मेडल जीत एथलीटों ने किया भारत का नाम रौशन, PM मोदी ने जमकर की तारीफ

FISU World University Games: India wins 26 medals: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना के चेंगदू में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कमाल का रहा है। 28 जुलाई से 8 अगस्त खेले गए इस टूर्नामेंट में भारत ने कुल 26 मेडल जीतने का काम किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर ने पहला गोल्ड मेडल जीतने का काम किया।

11 गोल्ड मेडल भारत के नाम: भारत की तरफ से कुल 11 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल मनु भाकर, अभिदन्या अशोक पाटिल और यशस्विनी देसवाल ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं पुरुषों की 50 मीटर राइफ़ल टीम में अर्जुन बबूता, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और दिव्यांश सिंह पवार ने गोल्ड मेडल को अपने नाम किया।

PM Narendra Modi 1

सातवें नंबर पर रहे भारतीय खिलाड़ी: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में मेडल जीतने के मामले में भारतीय खिलाड़ी सातवें नंबर पर रहे। भारत 11 गोल्ड, पांच सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल के साथ इस प्रतियोगिता को खत्म किया। पहले भारत ने इन खेलों में सिर्फ 21 पदक (छह स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य) जीते थे। लेकिन भारत ने इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया और 26 मेडल जीतकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

पीएम मोदी ने की तारीफ: भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेहद खुश नजर आए। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि एक खेल प्रदर्शन जो हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा! 31वें विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भारतीय एथलीट 26 पदकों की रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि के साथ लौटे! हमारे एथलीटों को सलाम जिन्होंने देश को गौरव दिलाया और उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+