Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की WUG में भारत के प्रदर्शन की सराहना, बोले- हमारे खिलाड़ियों ने 26 पदक जीते

Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ऐसा प्रदर्शन है जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
प्रधानमंत्री ने कहा कि, कुछ ही दिनों पहले चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स (World University Games) हुए थे। इन खेलों में इस बार भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 गोल्ड मेडल (Gold Medal) थे।

pm narendra modi

पीएम मोदी ने की WUG में भारत के प्रदर्शन की सराहना
पीएम मोदी ने आगे बताया कि, 'आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अब तक जितने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए हैं, उनमें जीते सभी मेडल्स (Medals) को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है। इतने दशकों में सिर्फ 18, जबकि इस बार हमारे खिलाड़ियों ने 26 मेडल जीत लिए हैं।'

11 स्वर्ण के अलावा 5 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल
भारत ने चीन के चेंग्दू में 11 स्वर्ण सहित 26 पदकों के साथ रिकॉर्ड 26 पदक जीतकर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ अपने विश्व विश्वविद्यालय खेलों (WUG) अभियान को समाप्त किया। 31वें विश्व विश्वविद्यालय खेलों में, भारतीय एथलीट 26 पदकों की रिकॉर्ड-तोड़ जीत के साथ लौटे। इसमें 11 स्वर्ण के अलावा 5 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस संस्करण की उपलब्धि देश द्वारा जीते गए पिछले सभी WUG पदकों के कुल योग से भी अधिक है। भारत ने 2023 विश्व विश्वविद्यालय खेलों से पहले केवल 21 पदक (6 स्वर्ण, 6 रजत और 9 कांस्य) जीते थे।

पीएम मोदी ने 104वें एपिसोड में देशवासियों को किया संबोधित
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat Programme) का ये 104वां एपिसोड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+