पीएम नरेंद्र मोदी ने किया Chess Olympiad की सबसे पहली मशाल का शुभारंभ- VIDEO

चेन्नई, 19 जून: अपने तरह के पहले इवेंट में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले का शुभारंभ किया है। इस वर्ष, पहली बार, इंटरनेशनल चेस बॉडी FIDE ने शतरंज ओलंपियाड मशाल की शुरुआत की है, ये मशाल आमतौर पर ओलंपिक परंपरा का हिस्सा है जिसे शतरंज ओलंपियाड में कभी नहीं किया गया था। भारत शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले रखने वाला पहला देश बन गया।

Recommended Video

    Chess Olympiad Torch: PM Narendra Modi ने लॉन्च की शतरंज ओलंपियाड की मशाल | वनइंडिया हिंदी |*News
    PM Narendra Modi launched the very first torch of Chess Olympiad - VIDEO

    ओपनिंग सेरेमनी में वसुधैव कुटुम्बकम के भारतीय मूल्यों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि यह काफी उत्साहजनक है कि शतरंज ओलंपियाड के लिए पहली मशाल रिले भारत से शुरू होगी। उन्होंने आगे कहा कि मशाल रिले सभी महाद्वीपों में जाने से पहले भारत से शुरू होगी।

    ध्यान देने वाली बात यह है, शतरंज की भारतीय जड़ों को और अधिक ऊंचाई तक ले जाने के लिए, शतरंज ओलंपियाड के लिए मशाल रिले की यह परंपरा हमेशा भारत में शुरू होगी और मेजबान देश तक पहुंचने से पहले सभी महाद्वीपों में यात्रा करेगी।

    FIDE के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मशाल सौंपी, जिन्होंने बदले में इसे ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को सौंप दिया।

    इस मशाल को चेन्नई के पास महाबलीपुरम में अंतिम समापन से पहले 40 दिनों की अवधि में 75 शहरों में ले जाया जाएगा। हर स्थान पर प्रदेश के शतरंज महारथियों को मशाल मिलेगी।

    इस कार्यक्रम में बोलते हुए, भारत के प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत को गर्व है कि भारतीय जड़ों वाला एक खेल विदेश चला गया है और दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने आगे कहा कि इंटरनेट के युग में, शतरंज अभी भी दुनिया भर में कई लोगों द्वारा खेला जा रहा है।

    उन्होंने इस प्रक्रिया में FIDE की भूमिका के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि जो कोई भी टूर्नामेंट जीतेगा, वह खेल के लिए ही जीत होगा।

    उन्होंने बताया कि भारत में पूर्वजों ने अपने दिमाग को तेज रखने के लिए चतुरंगा जैसे खेल बनाए और आधुनिक दुनिया में, बच्चे बचपन से ही शतरंज का खेल खेलने के बाद समस्या हल करने वाले बन रहे हैं।

    इस दौरान पीएम ने ट्वीट भी किया और बताया,

    "आज Chess Olympiad games के लिए पहली टॉर्च रिले भारत से शुरू हो रही है।

    इस साल पहली बार भारत Chess Olympiad games को होस्ट भी करने जा रहा है।

    हमें गर्व है कि एक खेल, अपने जन्मस्थान से निकलकर पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है, अनेक देशों के लिए एक जुनून बन गया है।"

    44वां शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। 1927 से आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार भारत में और 30 साल बाद एशिया में की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+