पीएम मोदी ने दी भारतीय टीम को बधाई, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 4x400 रिले में बनाया था रिकॉर्ड

World Athletics Championship: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 4x400 मीटर रिले में भारतीय पुरुष टीम ने धमाका कर दिया। भारतीय टीम ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए फाइनल में जगह हासिल कर ली। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की तरफ से संदेश आया है। मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

नरेंद मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अविश्वसनीय टीम वर्क। अनास, आमोज, राजेश रमेश, मोहम्मद अजमल ने एशिया का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 4x400 मीटर रिले के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसे भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक वापसी के रूप में याद रखा जाएगा।

indian team

भारत के चारों धावकों ने हीट 1 में दौड़ लगाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। जापान के नाम इस स्पर्धा में 2.59.51 सेकंड का रिकॉर्ड था। भारत ने 2.59.05 सेकंड का नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित कर दिया।

फाइनल में कुल आठ देशों ने जगह बनाई है। भारत इसमें दूसरे स्थान पर है। भारत से पहले यूएसए है। तीसरे नम्बर पर ग्रेट ब्रिटेन है और चौथे स्थान पर बोत्सवाना है। जमैका और फ़्रांस ने क्रमशः पांचवां और छठा स्थान हासिल किया है। अंतिम दो पायदान पर इटली और नीदरलैंड्स का नाम है। टीम इंडिया अब फाइनल में खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+