साल 2025 का आखिरी इवेंट और 8 वर्ल्ड चैंपियन, ढेरों स्ट्राइकर्स की नजरें होंगी
पूरे साल भर करीब 60 मार्शल आर्ट्स इवेंटों का आयोजन करने के बाद अब ONE Championship 2025 के आखिरी शो से चंद दिन दूर है। इस अंतिम इवेंट में कुल 12 दमदार मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मुकाबले देखने मिलेंगे, जिसमें एक दो नहीं बल्कि 8 ऐसे फाइटर्स शामिल हैं, जो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।
ONE Friday Fights 137 का लाइव प्रसारण 19 दिसंबर को किया जाएगा। 24 स्ट्राइकर मैचों को जीतकर अपने-अपने भार वर्गों में वर्ल्ड टाइटल बेल्ट की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगे।

मेन इवेंट में नजर आएंगे ONE वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई
26 वर्षीय तवनचाई पीके साइन्चाई ने अपनी घातक किक के दम पर ढेर सारे विरोधियों को धूल चटाई है। अब वो चीन के चर्चित स्ट्राइकर लिउ मेंगयैंग को किकबॉक्सिंग फाइट में टक्कर देते हुए नजर आएंगे।
ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हाल ही में पिता बने हैं और उनका लक्ष्य अब दो खेलों की बेल्ट हासिल करना है।
अगर उन्हें इस मैच में जीत मिली तो वो टाइटल बेल्ट के दावेदार के रूप में अपना नाम काफी आगे कर लेंगे। तवनचाई अब तक संगठन में 10 मैच अपने नाम कर चुके हैं और उनका प्रयास जीत के साथ साल का बेहतरीन अंत करने पर होगा।
अन्य मैचों में भी वर्ल्ड चैंपियनों की भरमार
एक बेहद अहम स्ट्रॉवेट मैच में सैम-ए गैयानघादाओ का सामना हमवतन फाइटर जाओसुयाई से होगा। मॉय थाई मार्शल आर्ट्स में सैम-ए का दर्जा वैसा ही है जैसे क्रिकेट के खेल में ब्रायन लारा या फिर रिकी पॉन्टिंग का। अपने उम्दा फाइटिंग स्टाइल की वजह से उन्हें करियर में 376 जीत दर्ज की हैं और 42 वर्ष के होने के बावजूद उनका फिलहाल रुकने का कोई प्लान नहीं है।
इसके अतिरिक्त ढेर सारे अन्य बड़े स्ट्राइकर्स अपने विरोधियों को ढेर करना चाहेंगे। इवेंट में शामिल छह सुपरस्टार्स के नाम पहले से ही कॉन्ट्रैक्ट है, तो वहीं 18 अन्य फाइटर्स की नजरें एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीतकर मेन रोस्टर में जगह बनाने पर भी होगी। इस इवेंट को भारत में 19 दिसंबर को शाम 6 बजे से Star Sports Select 2 और JioHotstar पर लाइव देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications