Paris Olympics: नीरज चोपड़ा ने एक भाले में ही मचा दिया तहलका, पहले प्रयास में बनाई फाइनल में जगह

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में धमाका कर दिया है। पहले की प्रयास में नीरज ने वह काम कर दिया जिसकी उम्मीद भी उनसे की गई थी और धांसू प्रदर्शन किया। नीरज चोपड़ा ने अपना भाला इतनी दूर फेंक दिया कि दूसरे प्रयास की जरूरत ही नहीं पड़ी।

नीरज चोपड़ा ही इवेंट में पहला भाला फेंकने के लिए आए पिछली बार के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने धांसू प्रदर्शन करते हुए 89.34 मीटर दूरी तय करते हुए डायरेक्ट क्वालीफाई कर लिया। नीरज ने डायरेक्ट क्वालिफाइंग मार्क को पहले ही प्रयास में पार कर दिया।

neeraj

नीरज की तरह पाकिस्तान के नदीम ने भी अपने पहले ही प्रयास में पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया। नदीम ने 86.59 मीटर दूर अपना भाला फेंका और पहले प्रयास में ही फाइनल तक का सफर तय कर लिया।

ग्रुप बी में सीधा क्वालीफाई करने वाले एक और एथलीट ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर रहे। वह नीरज के करीब ही रहे। उनका भाला 88. 63 मीटर दूर जाकर गिरा। पहले ही प्रयास में फाइनल में जाने वाले तीनों एथलीटों ने अगला प्रयास करना जरूरत नहीं समझा क्योंकि फाइनल से पहले चोट आदि से बचने के लिए उन्होंने अपने अगले दोनों प्रयास नहीं किये।

गौरतलब है कि क्वालिफाइंग राउंड में तीन प्रयास मिलते हैं। तीनों में जो स्कोर बेस्ट होता है, उसे काउंट किया जाता है। अगर डायरेक्ट फाइनल मार्क (84 मीटर) क्रॉस कर लें, तो अगले दोनों प्रयास करना जरूरी नहीं होता, एथलीट उनको छोड़ दे तब भी फाइनल खेलता है। नीरज चोपड़ा ने यही किया।

भारत से इस इवेंट में किशोर जेना भी थे लेकिन वह फाइनल तक का सफर तय करने में नाकाम रहे। किशोर जेना ने 80.73 मीटर का बेस्ट स्कोर किया और 18वें नम्बर पर रहे। दोनों ग्रुप के 32 एथलीटों में कुल 12 ही फाइनल तक का सफर तय कर पाए। दोनों ग्रुप राउंड में नीरज चोपड़ा से ज्यादा दूरी तक भाला अन्य कोई एथलीट नहीं फेंक पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+