'PV Sindhu हैं असली रॉकस्टार', पत्नी उपासना के साथ राम चरण ने किया ओलंपिक विलेज का टूर
Paris Olympics 2024 PV Sindhu: साउथ सिनेमा के सुपर स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे। उन्होंने रविवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का मालदीव के फातिम अब्दुल रज्जाक के खिलाफ मैच देखा। इस कपल ने इस दौरान पीवी सिंधु का हौसला बढ़ाया और खेल के दौरान उनको जमकर चीय किया।
पीवी सिंधु ने कराया ओलंपिक विलेज का टूर
मैच के बाद पीवी सिंधु ने राम चरण और उपासना को ओलंपिक विलेज का टूर कराया। उन्होंने फिटनेस सेंटर, प्लेयर एरिया और एथलीटों के लिए फूड फैसिलिटी सहित कई जगहों का टूर किया। उपासना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने टूर की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिससे पता चलता है कि उन्होंने पीवी सिंधु के साथ काफी वक्त बिताया।

पीवी सिंधु ने सुपरस्टार चिरंजीवी से की मुलाकात
इस दौरान पीवी सिंधु ने उन्हें ओलंपिक विलेज के कई जगहों के बारे में डिटेल से जानकारी दी। उन्होंने उन्हें फिटनेस सेंटर और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के बारे में बताया जहां एथलीट अपना समय बिताते हैं। उपासना की इंस्टाग्राम स्टोरी में पीवी सिंधु को राम चरण के पिता सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ बातचीत करते हुए देखा गया।
पीवी सिंधु को जमकर किया चीयर
एक और स्टोरी में पीवी सिंधु को राम चरण के कुत्ते राइम को दुलारते हुए देखा जा सकता है। उपासना द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें राम चरण और उपासना पीवी सिंधु के मैच का लुत्फ़ उठाते हुए नज़र आ रहे हैं। वह पीवी सिंधु को जमकर चीयर कर रहे थे।
यादगार रहा पल
पेरिस ओलंपिक 2024 का यह अनुभव राम चरण और उनकी पत्नी उपासना दोनों के लिए यादगार रहा। ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को इस कपल को करीब से देखने का मौका मिला। राम चरण और उपासना ने पीवी सिंधु को असली रॉकस्टार भी बताया।












Click it and Unblock the Notifications