Paris Olympics: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिन्धु को बड़ा झटका, पेरिस में चुनौती समाप्त

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में महिला बैडमिंटन के राउंड 16 में पीवी सिन्धु का मुकाबला चीनी शटलर बिंगजियाओ के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों के बीच पहला सेट काफी रोमांचक रहा और कड़ी टक्कर देखने को मिली। दूसरा सेट सिन्धु के लिए बेहद खराब रहा।

पहले सेट में ब्रेक तक सिन्धु और बिंगजियाओ के बीच टक्कर देखने को मिली, हाफ सेट तक सिन्धु तीन अंकों से पीछे रह गई। स्कोर इस समय 11-8 था। सिन्धु ने बाद में लीड को कवर कर लिया। यहाँ से सिन्धु फिर पीछे रहीं लेकिन वापसी कर स्कोर 19-19 कर दिया। अंत में बिंगजियाओ ने 21-19 से सेट अपने नाम कर लिया।

paris 2024

दूसरे सेट में ब्रेक तक चीनी शटलर ने पूरी तरह से डोमिनेट किया और सिन्धु को मौका नहीं दिया। हाफ सेट तक स्कोर 11-5 था और यहाँ से सिन्धु के लिए वापसी करना आसान कार्य नहीं था। चीनी खिलाड़ी ने इस सेट को 21-14 के स्कोर से आसानी से जीतकर सिन्धु को 2-0 से हराते हुए ओलंपिक से बाहर कर दिया।

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिन्धु से इस बार भी उम्मीदें थीं लेकिन वह टॉप आठ में नहीं जा पाईं। सिन्धु ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। अगर वह तीसरा मेडल हासिल करने में सफल रहतीं, तो ऐसा करने वाली पहली भारतीय बन जातीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+