भारत को ओलंपिक के चौथे दिन मिला दूसरा मेडल, मनु-सरबजोत की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज
Paris Olympics 2024, Latest News In Hindi: पेरिस ओलंपिक में मंगलवार यानी 30 जुलाई को भारत ने एक और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मनु भाकर ने कमाल का प्रदर्शन किया। मनु और सरबजोत सिंह की जोड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की।
क्वालीफिकेशन राउंड में तीन सीजन में मनु ने 193, 195 और 192 का स्कोर किया, जबकि सरबजोत ने 194, 194 और 191 का स्कोर किया। दोनों ने मिलकर कुल 580 का स्कोर किया था। रिपब्लिक ऑफ कोरिया के खिलाफ मनु और सरबजोत की जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया।

मनु भाकर ने रचा इतिहास
10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में मनु और सरबजोत ने कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराया। पेरिस में मिली पहली कामयाबी के 48 घंटे बाद मनु भाकर ने एक और ब्रॉन्ज अपने नाम कर इतिहास रचा है। एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं।
रिपब्लिक ऑफ कोरिया के खिलाफ मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जीत भारत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था। यह उपलब्धि न केवल मनु भाकर की प्रतिभा को उजागर करती है, बल्कि भविष्य के भारतीय एथलीटों के लिए प्रेरित भी करती है। उनकी सफलता से देश भर के कई युवा खेल प्रेमियों को प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications