Paris Olympics Medals Tally: एक और पदक के बाद तालिका में भारत कहाँ? जानें मेडल्स टैली में टॉप पर कौन
Paris Olympics Medals Tally: पेरिस ओलंपिक की पदक तालिका में चीन का जलवा देखने को मिल रहा है। शुरुआत में पीछे रहने के बाद चीन ने छलांग लगाई और पहला स्थान हासिल कर लिया। चीन ने अब तक कुल 11 स्वर्ण पदक जीते हैं। इससे पहले जापान का पहला स्थान था लेकिन अब तीसरा हो गया है।
मेजबान फ़्रांस ने भी अब तक हुए गेम्स में दमखम दिखाया है और पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। जापान का तीसरा नम्बर है। ऑस्ट्रेलिया, यूएस और ब्रिटेन का नाम भी टॉप दस में शामिल हैं। कोरिया, इटली, कनाडा और जर्मनी भी टॉप टीमों में है।

भारतीय दल से काफी उम्मीदें थीं लेकिन अभी तक भारत को अपने पहले सिल्वर मेडल का इंतजार है। गोल्ड मेडल की भी उम्मीद है। भारतीय दल ने अब तक इस ओलंपिक में महज तीन ही मेडल हासिल किये हैं और तीनों ही शूटिंग इवेंट में आए हैं। हालांकि अभी काफी इवेंट बचे हैं।
भारत को मनु भाकर ने व्यक्तिगत पिस्टल में मेडल दिलाया। मनु भाकर और सरबजोत ने मिक्स्ड इवेंट में मेडल दिलाया था। इसके अलावा स्वप्निल ने एयर राइफल में मेडल जीता है। तीनों कांस्य पदक है। मेडल्स टैली में भारत की स्थिति जानना जरूरी है। भारतीय दल काफी पीछे है।
| क्रम | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
| 42 | भारत | 0 | 0 | 3 | 3 |
| 1 | चीन | 11 | 7 | 3 | 21 |
| 2 | फ्रांस | 8 | 10 | 8 | 26 |
| 3 | जापान | 8 | 3 | 4 | 15 |
| 4 | ऑस्ट्रेलिया | 7 | 6 | 4 | 17 |
| 5 | यूएस | 6 | 13 | 12 | 31 |
| 6 | ग्रेट ब्रिटेन | 6 | 7 | 7 | 20 |
| 7 | दक्षिण कोरिया | 6 | 3 | 3 | 12 |
| 8 | इटली | 3 | 6 | 4 | 13 |
| 9 | कनाडा | 2 | 2 | 3 | 7 |
| 10 | जर्मनी | 2 | 2 | 2 | 6 |












Click it and Unblock the Notifications