'मुझे नहीं पता था कि मैं उनके प्यार में पड़ जाउंगी', नीरज चोपड़ा से इस हसीना ने किया था खुलेआम प्यार का इजहार

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का भाला फेंक में जलवा जारी है। पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल तो नहीं जीत सके, लेकिन सिल्वर जीतकर उन्होंने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया। गोल्ड मेडल चूकने के बावजूद नीरज ने अपने शानदार प्रदर्शन और दमदार खेल से फैंस का दिल जीत लिया है।

'मुझे नहीं पता था कि मैं उनके प्यार में पड़ जाउंगी'

बॉलीवुड अभिनेत्री जोयिता चटर्जी भी नीरज के चाहने वालों में शामिल हैं। जोयिता चटर्जी ने पिछली बार नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के बाद कहा था कि मैं उनसे प्यार करने लगी हूं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मैं उनसे प्यार करने लगूंगी। मुझे उनके बारे में तब पता चला जब उन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद मैंने उन्हें देखना शुरू किया और उन पर अपना दिल हार बैठी।

Paris Olympics 1

जोयिता चटर्जी ने नीरज को लेकर कही ये बात

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि मैं नीरज चोपड़ा का इंटरव्यू देख रही थी और सोच रही थी कि यह लड़का कौन है जो अचानक मेरी दिल की धड़कन बन गया है। जोयिता चटर्जी के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नीरज चोपड़ा को अपना क्रश बता चुकी हं।

देशभर में जीत का जश्न

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बाद पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। नीरज ने इस सीज़न का अपना सर्वश्रेष्ठ 89.45 मीटर थ्रो करके सिल्वर मेडल जीता, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

नीरज ने कही दिल की बात

इस जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ओलंपिक खेलों में भारत के लिए एक और मेडल जीतना बहुत अच्छा लगा। इस बार पेरिस में हमारा राष्ट्रगान नहीं बजा, लेकिन आगे की कड़ी मेहनत उस पल के लिए होगी। ओलंपिक खेलों में एक बार फिर भारत के लिए पोडियम पर होना बहुत गर्व की बात है। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, जय हिंद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+