Paris Olympics 2024: ओलंपिक में आज भारत के लिए कौन जीता और किसकी हुई हार? हॉकी टीम ने रचा इतिहास
Paris Olympics Daily Updates Hindi: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए आज का दिन मिक्स रहा। भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जो पिछले कई ओलंपिक में नहीं हो पाया था। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पूल बी के मुकाबले में पराजित कर दिया। टीम इंडिया ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया।
शूटिंग में एक बार फिर से भारत को मेडल की उम्मीद होगी। मनु भाकर ने एक बार फिर से खुद को स्थापित किया है। इस बार मुकाबला 25 मीटर एयर पिस्टल राउंड में हो रहा है। वहां मनु ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया है। मेडल की उम्मीद है।

आर्चरी के मिक्स्ड इवेंट में भारत के पास कांस्य पदक जीतने का मौका था लेकिन इस मैच में भारत के धीरज और अंकिता हारकर बाहर हो गए। आज के मैचों का रिजल्ट नीचे देखा जा सकता है।
- गोल्फ में गगनजीत भुल्लर राउंड 2 में शुभंकर शर्मा टी25 रैंक पर रहे और गगनजीत भुल्लर टी52 पर रहे।
- महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर ने फाइनल में जगह हासिल कर ली, ईशा सिंह बाहर हो गईं।
- शूटिंग में स्कीट स्पर्धा में भारत के अनंत नरुका क्वालिफिकेशन राउंड में 26वें स्थान पर रहे।
- आर्चरी में धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की जोड़ी कांस्य पदक मैच में हारकर बाहर हो गईं।
- रोइंग के मेंस सिंगल्स स्क्ल्स में भारत के बलराज पंवार अपने ग्रुप में पांचवें स्थान पर रहे।
- जुडो में महिलाओं के 78 किलोग्राम भार वर्ग में तुलिका मान क्यूबा की इडालिस ओर्टिज से हारकर बाहर हो गईं।
- सेलिंग में महिला डिंघी की रेस 3 में नेतरा कुमानन 27वें स्थान पर रहीं।
- पुरुष डिंघी की रेस 4 में भारत के विष्णु सर्वानन ने 19वां स्थान प्राप्त किया।
- हॉकी के पूल बी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बार ओलंपिक में हराया, भारत ने 3-2 से मुकाबला जीता।
- पुरुष बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं।












Click it and Unblock the Notifications